शहडोल

vedio- शहर को स्वच्छ बनाना है, अब अधिकारियों ने भी ये ठाना है, देखिए वीडियो

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 5:50 PM IST
clean city, clean india, read shahdol city news
शहर को स्वच्छ बनाना है, अब अधिकारियों ने भी ये ठाना है

शहडोल- शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब अधिकारियों ने भी ठान लिया है, अभी हाल ही में शहडोल में नए कमिश्नर जेके जैन आए हैं, तो वहीं जिले में नए कलेक्टर की भी नियुक्ति हुई है, शहडोल की नई कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव हैं, कमिश्नर और कलेक्टर दोनों ने ही साफ कर दिया है कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ बनाने की है, स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का है। और इसके लिए कमिश्नर और कलेक्टर दोनों ही काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ दिन से कलेक्टर और कमिश्नर दोनों ही शहर में घूम रहे हैं, स्वच्छता का जायजा ले रहे हैं। आज एक बार फिर से शहर में स्वच्छता रैली निकाली गई, जहां कमिश्नर और कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने भी हिस्सा लिया, इसके अलावा भी नगरपालिका और शहर के आम नागरिक भी इस रैली में शामिल हुए। इस दौरान खुद कमिश्नर, कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने जहां-जहां कचरा नजर आ रहा था उसे साफ कर रहे थे, और इसके साथ वहां के लोगों को स्वच्छता के प्रति अवेयर भी कर रहे थे।

शहर को स्वच्छ बनाना है

जिस तरह से पिछले कुछ दिन से स्वच्छता को लेकर कमिश्नर और कलेक्टर एक्टिव हुए हैं, और खुद शहर के गली मोहल्लों में घूम-घूम कर स्वच्छता का जायजा ले रहे हैं, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं, काबिले तारीफ है।

लगता है अब शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों ने ठान ही लिया है, अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब कलेक्टर और कमिशनर ने सुबह-सुबह शहर के कई जगहों का जाकर जायाजा लिया, कमिश्नर और कलेक्टर दोनों ही शहर में आज सुबह-सुबह नगर भ्रमण पर निकले, इस दौरान गल्ला मंडी के सामने हरीश रेस्टोरेंट और साईं रेस्टोरेंट में गंदगी को देखते हुए नाराजगी जाहिर की, और सड़े हुए आलू जब्त किए। साथ में कार्यवाही की चेतावनी भी दी। वैसे देखा जाए तो पिछले कुछ दिन से लगातार कमिश्नर और कलेक्टर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहर का जायजा ले रहे हैं।

Updated on:
30 May 2018, 5:50 PM IST
Published on: