शहडोल

कोल इण्डिया के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, 26 सितम्बर तक जारी रहेगा विरोध

लंबित माँगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 9:13 PM IST
 Coal India officials protested by black bandage, will continue till 26th September
कोल इण्डिया के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, 26 सितम्बर तक जारी रहेगा विरोध

कोल इण्डिया के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, 26 सितम्बर तक जारी रहेगा विरोध


शहडोल/धनपुरी. लंबे समय से अपनी लंबित माँगों पर कारवाई की माँग कर रहे कोल इण्डिया के अधिकारियों ने अब विरोध प्रदर्शन का रास्ता अख््ितयार कर लिया है । इसके पूर्व 17अगस्त को चार्टर ऑफ डिमांड्स के जरिये कोल इण्डिया अधिकारी संघ सीएमओआई द्वारा चेयरमैन कोल इण्डिया को वर्षों से लंबित पडी माँगों पर कारवाई हेतु ज्ञापन सौंपा गया था । और माँगों पर आवश्यक विचार ना होने की स्थिति में हड़ताल सहित विरोध प्रदर्शन की सूचना भी दी गई थी । इस क्रम में कोल इण्डिया अधिकारी संघ सीएमओआई के तत्वाधान में मुख्यालय समेत एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में सोमवार को अधिकारियों ने काला पट्टा बाँधकर काम किया ।
इस संबंध में सीएमओएआई के अधिकारियों ने बताया कि कोल इण्डिया के अधिकारियों की 21 सूत्री माँगों को लेकर अधिकारी संघ लंबे समय से संघर्ष कर रहा हैं । किन्तु कोल इण्डिया प्रबंधन द्वारा इस माँगों के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं । उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री के हर घर बिजली के स्वप्न को साकार करने में कोयला उद्योग प्रतिवर्ष मुश्किल लक्ष्य के वावजूद रिकार्ड उत्पादन कर अपना योगदान दे रहा है । इसके बाद भी यहाँ के अधिकारी अपने हक की लड़ाई लडने को मजबूर हैं । कोल इण्डिया 2011 में महारत्न कंपनी बनी थी। किन्तु आज दिनांक तक दूसरे महारत्न कंपनियों जैसे ओएनजीसी भारत पेट्रोलियम आदि के बराबर वेतन एवं भत्तों की सुविधा कोल इण्डिया के अधिकारियों को नहीं दी जा रही है । हाल में हीं लागू तृतीय पे रिविजन में अधिकारियों को और निराशा हाथ लगी है ।जहाँ उन्हें पूर्व में मिलने वाले कई भत्तों जैसे खदानों में काम करने पर मिलने वाले कोल फील्ड्स अलाउंस चार्ज अलाउंस रेसक्यू अलाउंस आदि को हटा दिया गया है ।
सीएमओएआई की अन्य माँगों में वेज बोर्ड कर्मचारियों की तुलना में अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी की माँग जिससे कि वर्तमान में अधिकारी से ज्यादा तनख्वाह ले रहे कर्मचारी की निरापद स्थिति से निजात मिल सके । दूसरे महारत्न कंपनियों के समरूप ट्रांसपोर्ट अलाउंस एवं अन्य भत्ते गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में प्रमोशन से उपजी वेतन की विसंगतियाँ सीएमपीएस एवं पीआरपी की विसंगतियाँ एलटीसी की सुविधा में सुधारए ट्रांसफर नीति में सुधार आदि मुद्दे शामिल हैं ।
कोल इण्डिया के अधिकारियों का काले पट्टे बाँधकर किया गया यह विरोध प्रदर्शन कोल इण्डिया प्रबंधन द्वारा माँगों की दिशा में ठोस कारवाई ना करने की स्थिति में 26 सितम्बर तक जारी रहेगी ।

Published on: