शहडोल

दादी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 12:08 PM IST
crime news shahdol

दादी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

शहडोल- पारिवारिक विवाद पर दादी के सिर में पत्थर पटककर हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 1 जून 2016 की सुबह कंधीलाल सोनवानी की मां छोटी बाई धूप में बैठी थी।

इसी दौरान पैसा मांगने और पारिवारिक विवाद को लेकर छोटे भाई लक्ष्मण के बेटे बबलू उर्फ यादवेन्द्र गाली गलौज करने लगा था। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और आरोपी बबलू उर्फ यादवेन्द्र ने वृद्धा के सिर में पत्थर पटक दिया था।

सिर में गहरी चोट होने के चलते मौके पर वृद्धा ने दम तोड़ दिया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश सिंह द्वारा मामले में सुनवाई की जा रही थी। मामले में अपराध प्रमाणित होने पर आरोपी यादवेन्द्र सोनवानी उर्फ बबलू को आजीवन कारावास से दंडित किया गया है। मामले में पैरवी शिवकांत त्रिपाठी लोक अभियोजक द्वारा की गई।
--------------------------

सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, पकड़े कई वाहन

शहडोल - लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सिविल डे्रस में पहुंचकर रेकी के बाद कार्रवाई की। सोहागपुर प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि नवलपुर डाला घाट में पुलिस बिना डे्रस के पहुंची और झाडिय़ों में छिपकर रेकी की। यहां से कोयले का अवैध परिवहन करते हुए अशोक बैगा को पकड़ा। इसी तरह बिजौरी से शहर की ओर आ रही रेत का एक ट्रैक्टर भी पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी चिन्मय मिश्रा, राकेश शुक्ला, संतोष परिहार, कमल मर्सकोले की भूमिका रही।

-----------------------------

चंदन पेड़ चोरी
शहडोल - बुढ़ार के हथगला गांव से बदमाशों ने एक घर की बाड़ी में लगे चंदन पेड़ों को काटकर ले गए। मामले की शिकायत चन्द्रमा सिंह ने पुलिस से की है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि घर से बाहर गए थे तभी बदमाशों ने बाड़ी में लगे चंदन के पेड़ों को काटकर ले गए। पीडि़त ने कार्रवाई की मांग की है।

Published on: