शहडोल- जहां एक तरफ नगर के हाल बेहाल हैं, नगरपालिका अपनी ही लगभग 8 करोड़ से अधिक संपत्तिकर, किराया और जलकर की राशि वसूल नहीं पा रही है, वहीं लगभग 35 करोड़ रुपए के कर्ज में है, जिसका लगभग 70 लाख रुपए नगरपालिका को ब्याज के रूप में हर साल चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में नपा जहां एक ओर कर्ज की राशि नहीं अदा कर पा रही, वहीं डीजल और पेट्रोल तथा मेंटीनेंस और खुद के वाहन तथा किराए के नाम पर करोड़ों रुपए सालाना खर्च करने का बजट में प्रावधान किया है।