शहडोल

माता के जयकारे के साथ मंदिरो में उमड़ रही है भक्तो की अपार भीड़, माता के दर्शन के लिये पहुंच रहे भक्त

बाजार रंगमंच में बिराजी मां दुर्गा
2 min read
 Devotees in the temples with mirtha crying, the devotees reaching for the huge crowd of devotees, visiting the mother
mata rani

माता के जयकारे के साथ मंदिरो में उमड़ रही है भक्तो की अपार भीड़, माता के दर्शन के लिये पहुंच रहे भक्त

धनपुरी . जगत जननी मां जगदम्बे की अराधना का पर्व शारदेय नवरात्र को लेकर नगर भक्तिभाव में भोर विभोर है । नौ दिनो तक चलने वाले इस पर्व को लेकर नगर के अंदर भव्य साज-सज्जा की गई है । पूरे नगर में करीब 50 जगहो पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई है । जहां आस्था और भक्ति के सागर में भक्त डूबे हुये है । वही दूसरी तरफ जगह जगह भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहां पर भक्तो की अपार भीढ़ उमड़ रही है।
सुप्रसिद्व मां ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तो का आना शुरू हो जाता है। सुबह 5 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक मंदिर में भक्तो की अपार भीढ़ लग रही है ।ज्वालामुखी मंदिर मार्ग में स्थित खेरमाता मढिय़ा में भी भक्तो की भीढ़ माता के दर्शन के लिये उमड़ रही है । यहां समिति के द्वारा की गई सजावट मंदिर की सुदंरता को और भी बढ़ा रही है। यहा ंपर सुबह से ही भक्तो के द्वारा माता के दर्शन के लिये लाईन लग जाती है। मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। समिति के मोना द्विवेदी ने बताया कि भक्तो को किसी प्रकार से परेशानी न हो इस बात को विशेष ध्यान दिया गया है साथ ही मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है और कार्यकर्ताओ के द्वारा दिन रात व्यवस्था देखी जा रही है। सप्तमी एवं अष्टमी में यहां पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जायेगा।
बाजार रंगमंच में उमड़ी भक्तो की भीढ़

नगर के बाजार रंगमंच में विगत कई सालो से नगर दुर्गोत्सव समिति के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है । हर साल यहां पर आकर्षक झांकी बनाई जाती है । इस साल भी यहां पर ग्रामीण परिवेश की प्रस्तुतिकरण की गई है जो भक्तो को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। समिति के अध्यक्ष हेंमत सोनी ने बताया कि सप्तमी से भक्तो की भीढ़ बढ़ जाती है जिसे देखते हुये तैयारी पूरी कर ली गई है । पंचमी से यहां पर हर साल की तरह डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन होगा जिसे लेकर तैयारी की जा रही है ।जिसे देखने के लिये हजारो की संख्या में भक्त दूर दूर से आते है।
कालरी नं.1 में आकर्षक सजावट
नगर के अंदर नवरात्र पर्व पर जगह जगह मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है । इस साल यज्ञ शाला नव दुर्गा कमेटी के द्वारा कालरी नं.1 यज्ञ शाला में भव्य सजावट की गई है। समिति के अध्यक्ष लालू ने बताया कि समिति के सभी सदस्यो के द्वारा यहां पर पूरे नौ दिनो तक माता की सेवा में रहते है । कोयलांचल क्षेत्र में जगह जगह मां जगदम्बे की प्रतिमा विराजमान है । साथ ही भव्य और आकर्षक झांकी भी बनाई गई है । जहां पर न सिर्फ स्थानीय लोगो ने शानदार कला का परिचय दिया है बल्कि भक्तो को किसी प्रकार से परेशानी न हो इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेल्वे कालोनी, चीपहाउस, बाजार रंगमंच, खेरमाता मढिय़ा, , सहित कई अन्य जगहो पर माता की प्रतिमा को विराजमान किया गया है।

Updated on:
15 Oct 2018 09:42 pm
Published on:
15 Oct 2018 09:42 pm