शहडोल

दिव्यांग ने गीत के माध्यम से मतदान करने की अपील, ब्रेललिपि शिक्षक पूजा को बनाया ब्रांड एम्बेेस्डऱ

कलेक्टर ने दिलाई नागरिकों को मतदान करने कि शपथ

2 min read
Divyang appeals to vote through song, brand ambassador created by Brai
दिव्यांग ने गीत के माध्यम से मतदान करने की अपील, ब्रेललिपि शिक्षक पूजा को बनाया ब्रांड एम्बेेस्डऱ


दिव्यांग ने गीत के माध्यम से मतदान करने की अपील, ब्रेललिपि शिक्षक पूजा को बनाया ब्रांड एम्बेेस्डऱ

शहडोल. विधानसभा निर्वाचन 2018 में दिव्यांग मतदाताओ, वृद्धजनो, गर्भवती माताओ, बीमार महिलाओ आदि को मताधिकार के उपयोग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में प्रेरणा फाउंडेशन शहडोल की ब्रेललिपि शिक्षक पूजा साहू को ब्रांड एम्बेडऱ नियुक्त करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिषा निर्देशो के अनुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रो में दिव्यांग मतदाताओ, वृद्धजनो, गर्भवती माताओ, बीमार महिलाओ आदि के लिए रैम्प, ट्राई सायकिल, जल, शौचालय आदि की सामुचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हे वोट डालने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो ताकि वो बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
आयोजित कार्यक्रम में पूजा साहू ब्रेललिपि शिक्षक द्वारा गानो के माध्यम से जिले के मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। गीत के भाव में यह स्पष्ट था कि सभी को मतदान करना चाहिए,सब के मतो का मूल्य समान है और यह स्वथ्य लोक तंत्र की पहचान है। आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप प्लान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.के. चैतन्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी, सयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह, अनुविभागिय अधिकारी जयसिंहनगर विवेक पाण्डेय, निर्वाचन के प्रभारी संजय खरे व बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

इसके साथ ही कलेक्टर एंव निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार की संध्या कलेक्टर कार्यालय के परिसर में मतदाता जागरुकता संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया मतदाता संध्या कार्यक्रम में बडी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिन्हे कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अनुभा श्रीवास्तव द्वारा मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मतदान की शपथ दिलाते हुए कलेक्टर ने कहा कि हम, भारत के नागरिक ,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह षपथ लेते हैं कि हम अपने देष की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव षांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हु, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतधिकार का प्रयोग करेगें।

Published on:
06 Oct 2018 08:34 pm