शहरी टाऊन में 3 करोड़ 45 लाख रुपए था बकाया
शहडोल। ऑडिट माह में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया साढ़े तीन करोड़ राशि में से ३ करोड़ रुपए वसूले हैं। शहरी टाऊन के कार्यपालन यंत्री को दिए गए टारगेट में करीब ४० लाख रुपए अतिरिक्त वूसली हुई है। शहर के २३७५० बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का ३ करोड़ ४५ लाख रुपए बकाया था। इसमें शहर के आम लोगों के अलावा सरकारी संस्थाएं और कार्यालय भी शामिल थे। कुछ बड़े बकायदारों पर लाखों रुपए बिजली बिल बकाया था। अधीक्षक अभियंता द्वारा शहरी टाऊन के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए गए थे कि बकाया राशि की वसूली वित्तीय वर्ष के ३१ मार्च तक हो जाए। इसके लिए करीब ढाई करोड़ का टारगेट भी दिया गया था। ऑडिट माह की वसूली में विद्युत विभाग ने शाम तक २ करोड़ ९० लाख का राजस्व वसूल कर लिया था।
....................................................................................................
इस वित्तीय वर्ष जीएसटी विभाग ने की 250 करोड़ की वसूली
विगत वर्ष की तुलना में 100 करोड़ अधिक आया राजस्व
प्रोफेशनल टैक्स में भी साढ़े 3करोड़ का इजाफा
शहडोल। इस वित्तीय वर्ष में जीएसटी विभाग ने रिकॉर्ड वसूली की है। जीएसटी के तमाम झमेलों के बाद भी विभाग को इस वर्ष १०० करोड़ अधिक राजस्व मिला है। विगत १ अप्रेल २०१७ से ३१ मार्च २०१७ तक जीएसटी विभाग ने २५० करोड़ का रेवन्यु एकत्रित किया है, जो कि विगत वित्तीय वर्ष में मात्र १५० करोड़ था। इसके अलावा विभाग ने प्रोफेशनल टैक्स वसूली में भी साढ़े ३ करोड़ अधिक वसूली की है। विगत वर्ष प्रोफेशनल टैक्स मात्र ५ करोड़ आया था जो इस साल साढ़े ८ करोड़ वसूला गया। शहडोल और उमरिया जिलों में करीब ६ हजार व्यापारी जीएसटी नंबरधारी हैं। इनमें से १५०० नए पंजीयन हुए हैं। हालाकि इतने ही नंबर निरस्त भी किए गए हैं। पुराना वैट और जीएसटी लागू होने के बाद रिटर्न फाइल करवाने के लिए विभाग द्वारा तमाम प्रयास किए गए।