शहडोल

विज्ञान और गणित के वर्किंग मॉडल की समझा रहे बारीकियां

30 विद्यालयों में पहुंचेगी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी, प्रत्येक विद्यालय में होंगे कार्यक्रम

less than 1 minute read
Nov 21, 2025
oplus_2

शहडोल. शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल से दूर दराज के ग्रामीण विद्यालयों के लिए भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के 30 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में दो अलग-अलग चरणों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहला चरण सितम्बर माह में हुआ था, इसके बाद दूसरा चरण 1 नवंबर से प्रारंभ किया गया है जो कि आगामी 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान उमरिया जिले के भी 30 विद्यालयों में यह भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी पहुंचेगी। इसमें विज्ञान संचारक रोहित दीक्षित और टेक्नीशियन जीतेन्द्र अहिरवार विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत करा रहे हैं। भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न विषयों पर इंटरेक्टिव एवं आकर्षक प्रदर्शनों की एक श्रंखला को शामिल किया गया है, जिसे बस पर लगाया गया है। इसकी मदद से विद्यालयों में पहुंचकर विज्ञान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

एक विद्यालय में दो दिन का कार्यक्रम

भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम नगर के शासकीय एमएलबी स्कूल में आयोजित किया गया। यहां दो दिन तक विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों व आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को प्लैनीमीटर की मदद से भूमि का क्षेत्रफल मापना, मृदा परीक्षण, टेलीस्कोप की मदद से रात के समय गृहों का अवलोकन कराना सहित अन्य प्रयोग शामिल हैं। विद्यार्थी भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से वैज्ञानिक गतिविधियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। विज्ञान प्रदर्शनी का अगला कार्यक्रम रघुराज क्रमांक 2 में आयोजित होगा।

Published on:
21 Nov 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर