
दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
शहडोल - शहडोल के भारती लेडीज सूट और नील कमल बुक स्टोर में भीषण आग लग गई। घटना बीती रात की है, जहां भारती लेडीज सूट और नीलकमल बुक स्टोर में अचानक आग लग जाने से लाखों की स्टेशनरी और कपड़ा जलकर खाक हो गया। नुकसान से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी। हलांकि आग किसकी वजह से लगी इसका पता अबतक नहीं चल सका है। आग लगने की वजह अज्ञात बताई जा रही है। पुलिस की तत्परता से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। ये पूरी घटना थाना सोहागपुर क्षेत्र की है। दुकान नित्यानंद शुक्ला की है ।
----------------------------------
जब दो बाइकों में हो गई जोरदार टक्कर, जानिए उसके बाद क्या हुआ ?
शहडोल- गोहपारू थाने के खन्नौधी ग्राम के मेन रोड में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। जहां दो बाइकों के बीच आमने सामने से आपस में टक्कर हो गई। दोनों ही बाइकों के बीच टक्कर बहुत तेजी से हुई । जिसकी वजह से दोनों ही बाइक सवारों को बहुत चोट लगी है। एक बाइक सवार की हालत गंभीर है। और उसे शहडोल के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो दूसरे बाइक सवार को जयसिंह नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना गोहपारू थाने के खन्नौधी ग्राम के मेन रोड की है।
-----------------------------------
विधायक से मिले अधिकारी-कर्मचारी
शहडोल - अपनी मांगों को लेकर 19 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे जीएसटी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बजट से निराशा हाथ लगने के बाद संगठन के सदस्य विधायक प्रमिला सिंह के पास पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
चर्चा के दौरान विधायक ने संगठन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके वेतन संबंधी मांगों को वह विधानसभा में उठाएंगी। शहडोल संभागीय कार्यालय के सामने अनूपपुर-शहडोल के अधिकारी वेतन विसंगति दूर करने धरना स्थल पर बैठे हैं। कामकाज बंद कर हड़ताल पर जाने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
वित्तीय वर्ष समाप्ती की ओर है और विभाग का वसूली कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जीएसटी से संबंधित व्यापारी भी भटक रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि आठवें दिन शासन के अधिकारियों ने उनके संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। कुछ उम्मीदें उन्हें बजट से थीं लेकिन बजट में भी कर्मचारी संगठनों का आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।