4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दो बाइकों में हो गई जोरदार टक्कर, जानिए उसके बाद क्या हुआ ?

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 3 Mar 2018, 1:30 PM IST

Big Accident- When two bikes fell into a huge collision

जब दो बाइकों में जोरदार टक्कर
शहडोल- गोहपारू थाने के खन्नौधी ग्राम के मेन रोड में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। जहां दो बाइकों के बीच आमने सामने से आपस में टक्कर हो गई। दोनों ही बाइकों के बीच टक्कर बहुत तेजी से हुई । जिसकी वजह से दोनों ही बाइक सवारों को बहुत चोट लगी है। एक बाइक सवार की हालत गंभीर है। और उसे शहडोल के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो दूसरे बाइक सवार को जयसिंह नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना गोहपारू थाने के खन्नौधी ग्राम के मेन रोड की है।
--------------------------------------

युवक को मारी चाकू, हालत गंभीर
शहडोल- धनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपल दफाई नंबर चार आपसी विवाद पर एक युवक को चाकू मारने का मामला प्रकाश में आया है। टीआई सतीश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी शिब्बू पंडित अक्सर पड़ोसी से विवाद करता था। गुरूवार को भी शिब्बू पंडित और पड़ोसी दिलसाज का विवाद हुआ। इस दौरान झड़प में दिलसाज ने शिब्बू को धक्का मार दिया। जिसके बाद आरोपी शिब्बू मौके से चला गया। बाद में शिब्बू घर से चाकू लाया और दिलसाज पर वार कर दिया। खून से लथपथ दिलसाज चीखते हुए घर की ओर दौड़ा। आनन फानन स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिलसाज को इलाज के लिए बुढ़ार अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शहडोल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिब्बू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---------------------------------------

संभागीय समीक्षा बैठक 6 मार्च को
शहडोल- संयुक्त आयुक्त जेके जैन ने बताया कि संभागीय समीक्षा बैठक कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में 6 मार्च को दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि बैठक में प्राचार्य शासकीय विधि महाविद्यालय, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कोतमा, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पाली को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।ं।