दो चरणों में होगी जनगणना, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठकशहडोल. भारत की 16वीं जनगणना इस बार पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले में जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। खास बात यह है कि […]
दो चरणों में होगी जनगणना, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक
शहडोल. भारत की 16वीं जनगणना इस बार पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले में जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।
अब तक जनगणना कागजों पर होती थी, लेकिन जनगणना 2027 पूरी तरह मोबाइल ऐप के जरिए होगी। यदि आप चाहें तो स्व-गणना वेब पोर्टल पर जाकर खुद अपनी जानकारी फीड कर सकते हैं। पूरे काम की निगरानी एक विशेष पोर्टल के जरिए सीधे हेडक्वार्टर से की जाएगी।
पहले चरण (मकान सूचीकरण) में कर्मचारियों द्वारा आपसे शासन द्वारा तय 33 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में आपकी निजी जानकारी जैसे शिक्षा, भाषा, वैवाहिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों का विवरण लिया जाएगा।
जनगणना के नाम पर कोई भी सरकारी कर्मचारी या अन्य दीगर व्यक्ति आपसे ओटीपी या बैंक खाते की जानकारी नहीं मांगेगा। ऐसे किसी भी झांसे में न आएं। और ना ही किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी साझा नहीं करना है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। आपकी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। इसे न तो किसी के साथ साझा किया जाएगा और ना ही किसी कानूनी सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तारीखें