शहडोल

पहले दोस्त की हत्या की, फिर मंदिर में पुजारी को कहा बकरा चढ़ा दो

क्राइम की सबसे बड़ी मिस्ट्री का खुलासा
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 3:42 PM IST
First friend killed, then asked the priest in the temple

पहले दोस्त की हत्या की, फिर मंदिर में पुजारी को कहा बकरा चढ़ा दो

शहडोल/रसमोहनी- जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरौड़ी गांव के कुएं में मिली एक वृद्ध की मौत मामले की मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। दोस्तों ने ही वृद्ध की हत्या कुएं में डालकर की थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए जैतपुर प्रभारी संजीव उइके ने बताया कि 25 दिसंबर को ददन सिंह गोड़ घर से लापता हो गया था। परिजनों ने कई जगहों में पतासाजी की थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। कुछ दिन बाद गांव के ही कुएं में वृद्ध की लाश मिली थी। पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच कर रही थी।
जांच में सामने आया कि वृद्ध की कुएं में फेंककर हत्या की गई थी। पुलिस ने संदेहियों को उठाकर पूछताछ की, जहां पर दो आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रभारी उइके ने बताया कि ददन सिंह गोंड़ साथी सूरजदीन अहिरवार पिता रामदास अहिरवार और भगवंता अहिरवार पिता रामप्रताप अहिरवार निवासी बिरौड़ी साथ बैठकर शराब पी थी। दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने ददन को जिंदा कुएं में डाल दिया, जिससे मौत हो गई। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ कर रही है।

मंदिर में कहा, बकरे की बलि दो
अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने साक्ष्य और बयान दर्ज किए हैं। जिसमें कई चौकाने वाली बात सामने आई है। हत्या के बाद दोनों आरोपी भैंसाताल गांव स्थित एक मंदिर गए, जहां पर दोनों आरोपियों ने पुजारी से साथी की मौत की बात बताई इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने पुजारी से बकरे की बलि देने की बात भी कही। हालांकि पुजारी ने दोनों आरोपियों को डांटकर मंदिर से भगा दिया था। पुलिस आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

Published on: