30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम में लगातार फेरबदल ने बढ़ाई मरीजों की संख्या, जानिए क्या है वजह

अस्पतालों में भी बढ़ रहे मरीज, ग्रामीण अंचलों में खचाखच मरीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:34 PM IST

Continuous resilience in the weather increases the number of patients

शहडोल- मौसम में बदलाव लगातार जारी हैं। विगत सप्ताह हुई रिमझिम बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। दिन के समय निकलने वाली चिलचिलाती धूप ने अधिकतम पारा ८ डिग्री तक बढ़ा दिया है।
न्यूनततम तापमान में भी उछाल देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मौसम परिवर्तन से बीमारियों का खतरा भी मडरा रहा है। डॉक्टर ऐसे मौसम में सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।

लगातार मौसम मे फेरबदल स्वास्थ्य में काफी असर डाल सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो बच्चों के लिए काफी खतरनाक मौसम है। जिला अस्पताल में हर दिन सैकड़ो मरीज पहुंच रहे हैं, उधर ग्रामीण अंचलों की अस्पतालों के हाल भी यही हैं।

डॉक्टरों के बताए अनुसार मौसम परिवर्तन के समय लोगों को सावधानियां बरतना बेहद जरुरी है। बारिश होने के बाद इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा वायरल फीवर भी बढ़ गया है। डॉक्टर बच्चों को वायरल फीवर अधिक होने की बात कह रहे हैं।

जिला अस्पताल में हर दिन 4 सौ मरीज
जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलग अलग बीमारियों से पीडि़त होकर हर दिन चार सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल, मलेरिया और उल्टी दस्त के शामिल हैं।

इस तरह मौसम में उतार चढ़ाव
विगत सप्ताह दो दिनों की बारिश और आसमान में छाए बादलों के कारण अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिसे तक पहुंच गया था। अब आसमान में बादल छट गए हैं। रविवार को अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम 11 डिसे दर्ज किया गया। एक सप्ताह में न्यूनतम में 4 और अधिकतम में 8 डिसे का फर्क देखा गया है। आने वाले दिनों में तापमान और उछलने की जानकारी बताई जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम पारा 29 से 30 डिसे तक पहुंचने का अनुमान है।

एक्सपर्ट व्यू: मलेरिया के सबसे ज्यादा मरीज
जिला अस्पताल के डॉ. धर्मेन्द्र द्विवेदी के मुताबिक बारिश होने के बाद इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों में वायरल फीवर की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लोगों को सावधानियां बरतना चाहिए।