शहडोल

रहने के लिए मिला घर, खेती के लिए कृषि यंत्र

बुढ़ार में खण्ड स्तरीय अत्योदय मेले का आयोजन
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 9:29 AM IST
Found house to live, agricultural machinery for farming
Found house to live, agricultural machinery for farming

बुढ़ार. बुढ़ार विकास खण्ड मुख्यालय में आयोजित खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले में पीएम आवास योजना के 385 नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को पीएम आवास के लिए राशि स्वीकृत की गई। नगरीय क्षेत्र बुढ़ार के 10 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 2 लाख की राशि स्वीकृत की गई, वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 36 हितग्राहियों को 54 लाख के स्वीकृति पत्र व मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के 38 हितग्राहियों को 13 लाख 60 हजार की राशि के स्वीकृति किए। इसी तरह से 640 हितग्राहियों को कृषि यंत्रों का किया गया वहीं 3109 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत 3730 लाख रुपए, 150 हितग्राहियों को लघु तालाब निर्माण के लिए 30 लाख रुपए, 125 हितग्राहियों को कपिलधारा कूप निर्माण के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए, 130 हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए, और 1100 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट्स, सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 62 किसानों को 27.31 लाख रुपए, प्याज भंडार ग्रह निर्माण के लिए 5 किसानों को 8.75 लाख रुपए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योनजा के अंतर्गत 687 हितग्राहियों को 6.87 लाख, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 2543 हितग्राहियों को 3 करोड़ 74 और 298 को दीनदयाल कार्डों का वितरण किया गया।

.........................
सहायता स्वीकृत
शहडोल. कलेक्टर नरेश पाल ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मृतक राम सिंह ग्राम मुसरा के पिता लल्लन सिंह को 15 हजार रुपए, मृतक संतराम चौधरी ग्राम गिरवा की पत्नी जोगवती चौधरी को 15 हजार, रवि पनिका ग्राम केशवाही के पिता राममिलन पनिका को 15 हजार की सहायता स्वीकृत की है।

.............

अधिवक्ता संघ ने की जस्टिस से मुलाकात
जयसिंहनगर. जिले के प्रवास पर आए जबलपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला से अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को शहडोल में मुलाकात कर जयसिंहनगर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पदस्थापना के संबंध में विचार विमर्श किया । प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राजेश मिश्रा के साथ संघ के संरक्षक नारायण त्रिपाठी तथा सचिव अनिल शर्मा शामिल थे ।

Published on: