शहडोल

गंदी हरकत का VIDEO : हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच रहा था सुपरवाइजर, धक्का देकर भागी नाबालिग

जिला अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2023, 8:47 PM IST
News
गंदी हरकत का VIDEO : हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच रहा था सुपरवाइजर, धक्का देकर भागी नाबालिग

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि, छेड़छाड़ की शिकार किशोरी अस्पताल में नौकरी की तलाश में अपने रिश्तेदार के साथ आई थी, जहां राज यादव नामक अस्पताल के सुपरवाइजर ने नौकरी देने के नाम पर उससे रेप करने का प्रयास किया। मामले को बल उस समय मिला, जब सुपरवाइजर की गंदी करतूत का एक वीडियो अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया। बता दें कि, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

स्वास्थ व्यवस्थाओं से जुड़ी लापरवाहियों को लेकर हमेशा विवादों में बने रहने वाला कुशा भाऊ ठाकरे जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लेकिन, इस बार खड़ा हुआ विवाद बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि, अस्पताल की सफाई कार्य के लिए नौकरी मांगने आई नाबालिग आदिवासी किशोरी को सफाई व्यवस्था देखने वाले सुपरवाइजर राज यादव ने नौकरी देने के नाम पर अपने कक्ष में बुलाया। यहां उसने पहले तो किशोरी से शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली। यहां नाबालिग के दस्तावेज देखने के बाद आरोपी ने उसे नौकरी देने का वादा किया, पर उसी के साथ एक शर्त भी रख दी।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आरोप है कि, सुपरवाइजर राज यादव ने इसके बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। किशोरी ने जब इसपर एतराज जताया तो आरोपी उसे हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा। इसपर किशोरी ने साहस दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और कक्ष से भागकर बाहर आ गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुपरवाइजर की इस शर्मनाक करतूत का वीडियो अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह सुपरवाइजर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहा है।


जांच के बाद होगी कारर्वाई- सिविल सर्जन

वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद मीडिया द्वारा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएस परिहार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, इस मामले का एक वीडियो सामने आया है। फिलहाल, प्रबंधन स्तर पर उसकी जांच शुरु कर दी है। जांच के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on: