शहडोल

किसान संघ ने भरी हुंकार, कल होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं किसान
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2017, 5:49 PM IST
Kisan Sangha has full support tomorrow will enclose collectors office
Kisan Sangha has full support tomorrow will enclose collectors office

किसान संघ ने भरी हुंकार, कल होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव

शहडोल- भारतीय किसान संघ ने फिर से हुंकार भरी है। और अब उनकी मांगों को नहीं माने जाने के चलते। किसान संघ कल मतलब शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेगा। किसान संघ पिछले 3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। आज धरना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची। अधिकारियों ने समझाइस भी दी। लेकिन किसान संघ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर अड़ा रहा। उनकी मांगों को नहीं माने जाने के चलते भारतीय किसान संघ ने जिला प्रशासन को रात भर का अल्टीमेटन दिया है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं। तो फिर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। भारतीय किसान संघ जिले को सूखा घोषित करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर अभी बैठे हुए हैं।
--------------------------------

खनिज प्रतिष्ठान की बैठक कल
शहडोल - प्रभारी कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान योजना की कार्यपालिक समिति एवं न्यास मंडल की बैठक 15 दिसम्बर को दोपहर 12.00 बजे से मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार एवं प्रवासी भारतीय विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में जिला खनिज प्रतिष्ठान के आय-व्यय की जानकारी पूर्व में स्वीकृत कार्यों की एजेंसीवार समीक्षा, स्वीकृत कार्यों को कार्येत्तर अनुमोदन, वर्ष 2016-17 का वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन वर्ष 2016-17 का वार्षिक अंकेक्षण, रिपोर्ट का अनुमोदन एवं नवीन कार्यों का अनुमोदन
किया जायेगा।
-------------------------------

साधारण सभा की बैठक कल
शहडोल - सिविल सर्जन एवं सचिव रोगी कल्याण समिति शहडोल डॉक्टर एन.के. सोनी ने जानकारी दी है कि साधारण समिति की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15 दिसम्बर को अपरान्ह 01.00 बजे आयोजित की गई है।
-------------------------------

शुद्ध पेयजल उपलब्धता के निर्देश
शहडोल ञ्च पत्रिका. राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टर एवं मिशन संचालक को शालाओं में अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शुद्ध पेयजल की समूचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शालाओं में शुद्ध पेयजल एवं वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये शालाओं में पेयजल के संधारण हेतु यथायोग्य आवश्यक फिल्टर का उपयोग कर पानी को शुद्ध बनाया जाना आवश्यक है। कई शालाओं में शाला प्रबंधन समिति एवं सक्रिय शिक्षकों की पहल से समुदाय द्वारा सहयोग प्राप्त कर पीने योग्य पानी हेतु फिल्टर शालाओं में स्थापित किये गये हैं।

Published on: