6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर से सटे कुदरी में बाघ का मूवमेंट, मिले फुटप्रिंट

मालाचुआ में कैमरे में ट्रैप हुआ एक और बाघ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 14 Dec 2017, 11:42 AM IST

Tiger Movement found footprint in Kudri adjacent to the city

Tiger Movement found footprint in Kudri adjacent to the city

शहडोल- शहर से सटे कुदरी गांव में बाघ का मूवमेंट है। इसकी पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने भी की है। कुदरी सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से वन्यजीवों का मूवमेंट था। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। बुधवार को सीसीएफ गांव में पहुंचकर टीम के साथ पड़ताल की, जहां पर बाघ का पदाचिन्ह मिला है। सीसीएफ ने पुष्टि की है कि कुदरी में बाघ का मूवमेंट है। हाल ही में एक महिला ने तेंदुआ भी देखा था, जिसके बाद वन अमले ने सर्चिंग की। यहां तेदुआ तो नहीं मिला लेकिन अधिकारियों ने बाघ के पदचिह्न देखे हैं। अफसरों के अनुसार यह वयस्क बाघ के पद चिह्न हैं। इसके बाद कुदरी सहित आसपास के गांवों में अलर्ट कर दिया गया है। पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है।

मालाचुआ में फिर कैमरे में ट्रैप बाघ
घुनघुटी से सटे मालाचुआ में फिर एक बाघ को कैमरे में ट्रैप किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ९ दिसंबर को जंगल के भीतर कैमरे में बाघ का मूवमेंट दिखा है। इसके बाद इस क्षेत्र में वन अमला सर्चिग शुरू कर दिया है।

शावक नहीं मिला, आज आएगी हाथी टीम
अधिकारियों के अनुसार बाघिन के साथ पूर्व में दो शावक देखे गए थे। बाघिन और एक शावक का शव घुनघुटी में मिला था, जबकि एक शावक अब तक नहीं मिला है। शावक की तलाश में जंगलों में दूसरे दिन
सर्चिंग चलती रही लेकिन शावक नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को हाथी दल आ सकता है। जिसके माध्यम से जंगलों के भीतर सर्चिंग की जाएगी।

पिछले कुछ दिन में कई वन्य प्राणियों की हो चुकी है मौत
पिछले कुछ दिन से लगातार वन्य प्राणियों के मौत की खबर आ रही है। कल्याणपुर में एक बाघ की मौत हुई। उसकी जांच अबतक चल ही रही है। घुनघुटी रेंज में एक बाघ की मौत हुई। उसके कुछ दिन बाद ही एक बाघिन और एक शावक की मौत हुई। इस बीच एक तेंदुए का भी शिकार गोली मारकर कर दी गई।