शहडोल

MP के इस शहर में बेस्ट ट्रैफिक सिस्टम बनाने की कवायद

यातायात समिति की बैठक में हुए हैं कई फैसले

3 min read
Jan 30, 2018

शहडोल- नगर की यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अब नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही नो पार्किंग जोन बनाए जाने का फैसला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित यातायात समिति की बैठक के दौरान लिया गया।

नगर के जयस्तंभ से गांधी चौक और गांधी चौक से बुढ़ार चौराहा तथा बुढ़ार चौराहा से नया बस स्टैंड तक नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। इससे अब यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क और फुटपाथ पर व्यापारियों द्वारा किए गए कब्जे को नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी तथा यातायात और आरटीओ मिलकर कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें

इस ऐतिहासिक स्थल पर हर साल काफी तादाद में लोग होते हैं इकट्ठे


बैठक के दौरान यातायात विभाग द्वारा आठ प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें सुझााव मांगे जाने के बाद निर्णय लिया गया। इसी तरह से नटराज मार्केट से लेकर शिवम होटल तक शाम ५ बजे से लेकर रात ९ बजे तक वन-वे ट्राफिक के साथ ही इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। कलेक्टर नरेश पाल की अध्यक्षता में यातायात समिति की बैठक सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुढ़ार टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे वहीं जिले में टै्रक्टर ट्रालियों में रेडियम लगाया जाना अनिवार्य होगा, ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी ट्रैक्टर ट्रालियों मेंं रेडियम लगवाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के मुख्य मार्गों में भारी वाहनों ट्रक, बस आदि का आवागमन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा तथा मुख्य सड़क में हाट-बाजार न लगे यह व्यवस्था जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था कराएंगे। बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि नगर के इंदिरा चौक से लल्लू सिंह चौक तक बनी मॉडल रोड को राजस्व रिकार्ड में तत्काल दर्ज कराएं।

सड़क पर नहीं लगेंगी सब्जी की दुकानें
नगर के गांधी चौक से सब्जी मंडी और गंज में सब्जी व्यापारियों द्वारा सड़क के किनारे सब्जी की दुकानें लगाए जाने के कारण यातायात बाधित होता है। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका और यातायात तथा राजस्व अधिकारियों की टीम बनाकर सब्जी की दुकानें सड़क से हटाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह नगर के इंदिरा चौक से बुढ़ार बाईपास तक भारी वाहनों का माडल सड़क से हटाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्य सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने और वन- वे के लिए रेलवे के अधिकारियों, एमपी आरडीसी, एनएच, पीडब्लूडी तथा यातायात विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाने के बाद अगली बैठक में अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जिले की यातायात व्यवस्था को माकूल बनाने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सुझाव दिए जिस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह, प्रशिक्ष डिप्टी कलेक्टर सतीश राय, आटीओ एलआर सोनवानी, समाजसेवी राजेश्वर उदानिया, गिरधर प्रताप सिंह, चंद्रेश द्विवेदी, संतोष लोहानी, यातायात प्रभारी नित्यानंद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सात जगह होगा ऑटो और बस का स्टापेज
यातायात समिति की बैठक के दौरान यात्रियों और आटो चालकों की परेशानियों को देखते हुए नगर के रघुराज स्कूल के सामने, जेल तिराहा में दोनो तरफ , जयस्तंभ चौक, बाणगंगा तिराहा, इंदिरा चौक, रेल्वे स्टेशन के सामने, न्यू बस स्टैण्ड एवं जिला अस्पताल के पास आटो स्टैण्ड तथा सिटी बस स्टैण्ड स्थापित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। कलेक्टर ने इसके पहले उक्त स्थलों का टीम बनाकर चयन करने के लिए यातायात और नपा तथा एसडीएम तहसीलदार को निर्देशित किया।

सात ब्लैक स्पॉट घोषित, लगेंगे सांकेतिक बोर्ड
जिले में आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए विभिन्न स्थलों को सेलेक्ट कर 7 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जहां पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने का फैसला लिया गया है। इनमें दियापीपर का सोन नदी पुल, जरवाही में अंधा मोड़ एवं खाई थाना बुढ़ार में प्रकाश की व्यवस्था एवं सांकेतिक बोर्ड लगाना, इसी प्रकार चूंदी नदी में घुमावदार मोड़ व खाई थाना जयसिंहनगर में सांकेतिक बोर्ड व रैलिंग लगाना। बंधा बाजार में उतार-चढ़ाव व घुमावदार रोड़ ,थाना ब्यौहारी में सांकेतिक बोर्ड लगाना, रेल्वे अण्डर ब्रिज के पास घुमावदार रोड़ थाना ब्यौहारी में संाकेतिक बोर्ड, ग्राम खरपा चौराहा थाना ब्यौहारी में कनेक्टिंग रोड में ब्रेकर निर्माण कराना।

ये भी पढ़ें

SBI ने निकाली है बंपर भर्ती, जल्दी करिए कहीं मौका हाथ से न निकल जाए
Published on:
30 Jan 2018 02:05 pm
Also Read
View All