
शहडोल. कमिश्नर जेके जैन ने महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहडोल संभाग में कुपोषण की स्थिति को दूर करने के लिए परिणाम मूलक कार्यवाही करें। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह लोगों को समुचित रोजगार मुहैया कराएं। आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दी जा रही संदर्भ सेवाओं में सुधार करें। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ब'चों को बेहतर से बेहतर संदर्भ सेवाएं उपलब्ध कराएं। ताकि लोग कुपोषण की स्थिति से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सके। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी जिलों में दस्तक अभियान का प्रभावी होना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में ब'चों को नाश्ता और भोजन अलग-अलग मिलना चाहिए। बैठक में कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर अनुग्रह पी, कलेक्टर उमरिया माल सिंह, संयुक्त आयुक्त जेके जैन, उपायुक्त राजस्व दिलीप कुमार पांडेय, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जगदीश सरवटे, संयुक्त संचालक शिक्षा सुखदेव मरावी, उपसंचालक कृषि जेएस पेन्द्राम आदि रहे।
पत्रिका ने उठाया था कुपोषण का मुद्दा
अंचल में कुपोषण के मुद्दे को उठाया था। कुपोषण के चलते अंचल में महिलाओं के गर्भ का ठीक ढंग से विकास नहीं हो पा रहा है। ब"ाों में भी कई तरह की विकृतियां पनप रहीं हैं। कुपोषण दूर करने में सरकार की सभी जमीनी योजनाएं फेल साबित हो रहीं हैं। आंगनबाडिय़ां और मेडिकल का जमीनी स्टाफ बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। इसके चलते इस तरह के हालात बन रहे हैं।
तय समय पर सभी जिले करें ओडीएफ
बैठक में कमिश्नर ने जेके जैन सभी जिलों के कलेक्टर को ओडीएफ पर भी फोकस करने के लिए कहा है। कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों को सरकार ने जो समय सीमा तय की है उसके अंदर ही ओडीएफ करना है। कमिश्नर ने कहा कि सभी मैदानी अमले को इस पर फोकस करना है। ओडीएफ मामले में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कमिश्नर ने शहरी और ग्रामीण सभी इलाकों पर समान ढंग से फोकस करने के निर्देश दिए।