
शहडोल। नशा मुक्ति अभियान से जुड़े युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। मशाल यात्रा गांधी चौक से निकाली गई, जिसमें नशा मुक्ति अभियान की पूरी टीम और युवा, महिलाएं एवं समाजसेवी शामिल रहे। नशा मुक्ति अभियान के संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि मशाल यात्रा का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता लाना एवं नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। नशा मुक्ति अभियान के लिए सोशल मीडिया विंग भी काम कर रही है। जिसके कारण यह अभियान अब हर किसी के जहन में पहुंच चुका है। यह अभियान शहडोल के अलावा अनूपपुर, उमरिया एवं रीवा में भी चल रहा है। इस मौके प्रमुख रुप से शैलेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रेश द्विवेदी, संतोष लोहानी, अनुराग शुक्ला, रामनिवास कुशवाहा, डॉ जितेंद्र शर्मा, विवेक मिश्रा, पल्लव श्रीवास्तव, रोहित कटारे, अभिषेक शर्मा, नरोत्तम त्रिपाठी, अमित तिवारी, अरविंद तिवारी, प्रिंस त्रिपाठी, शिल्लु रजक, गोल्डी दुबे, अमित सेन, वेदांत द्विवेदी, संजय गौतम, अनुपम द्विवेदी, छोटू तिवारी, शुभम द्विवेदी, आदित्य सिंह, लकी साहू, रिंकू बर्मन, सत्यम प्यासी, अखिल सिंह, रोशन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
..............................................................................
चुभने लगी धूप, अब 31 पर पहुंचा पारा
शहडोल। तीखी धूप ने अधिकतम और न्यूनतम पारा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतमत पारा ३१ और न्यूनतम पारा १५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम में १ और न्यूनतम तापमान में ३ डिसे तक की बढ़ोत्तरी हुई है। विगत दिन अधिकतम पारा ३० व न्यूनतम १२ डिसे दर्ज किया गया था। तापमान बढऩे से शहर में पेयपदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। मुख्य सड़कों पर गन्ना रस, फलों के जूस और ठंडी वस्तुओं की मांग बढ़ी है।
...............................................................................
दो दिनों से एटीएम में कैश व्यवस्था प्रभावित
बैंक अधिकारी को जानकारी तक नहीं
शहडोल। विगत दो दिनों से शहर के २ दर्जन से अधिक बैंक एटीएम में कैश व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। सार्वजनिक स्थानों पर भी मशीनों से नोट नहीं निकल रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के अलावा, अन्य बैंकों के एटीएम में भी कैश का टोटा बना हुआ है। वहीं एसबीआई के चीफ पीडी द्विवेदी एटीएम में कैश की समस्या से अभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। शुक्रवार को भी को शहर के अधिकांश एटीएम में कैश की परेशानियां उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ीं। शहर में एसबीआई के करीब १५ एटीएम और इतने ही पीएनबी, एक्वाटास, बैंक ऑफ बड़ोदा, केनरा बैंक, सहित अन्य प्राइवेट बैंकों के एटीएम हैं। अनूपपुर निवासी आकाश जैन के बताया कि वह बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक तक सभी एटीएम में पहुंचे लेकिन कहीं भी कैश नहीं था। दोपहर के समय जब जिला अस्पताल के पास स्थित एटीएम में गए तो लंबी लाइन में लगकर पैसे निकाले हैं। वहीं मामले में एसबीआई बैंक के चीफ मैनेजर ने बताया कि एटीएम में कैश की कमी होने की सूचना नहीं है। कैश पहुंचाने वाला डिपार्टमेंट अलग है, मै मामले में जानकारी लेता हूं।