4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहतर अंकों के लिए मेहनत और टाइम मैनेजमेंट को एसपी ने बताया मूल मंत्र

संकल्प कर खुद को दें चुनौती, मेरिट के लिए बनाएं टारगेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 23 Feb 2018, 6:06 PM IST

Motivation- SP told the original mantra

बेहतर अंकों के लिए मेहनत और टाइम मैनेजमेंट को एसपी ने बताया मूल मंत्र
संकल्प कर खुद को दें चुनौती, मेरिट के लिए बनाएं टारगेट

शहडोल. जीवन में हर कदम पर चुनौती है। हम कब तक हार मानते रहेंगे। एक बार चुनौतियों को हरा दिया तो सफलता के रास्ते खुल जाते हैं। खुद में आत्मविश्वास आ जाता है और दूसरी चुनौतियां हमारे सामने नहीं टिक सकेंगी। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक के लिए पत्रिका हैप्पी एग्जाम कॉलम में एसपी उमरिया ने छात्र - छात्राओं के लिए कई टिप्स साझा किए। जिन्हे पूरा करते हुए बेहतर अंक लाए जा सकते हैं।
एसपी उमरिया डॉ असित यादव ने खुद से संकल्प और लक्ष्य का निर्धारण परीक्षा में बेहतर अंक के लिए मूलमंत्र बताया। एसपी ने कहा कि छात्र - छात्राओं को हर दिन खुद से संकल्प करना होगा। खुद को चुनौती देना होगा कि आज हमें इतना पढऩा है। इसके अलावा मेरिट के लिए टारगेट बनाएं, बेहतर अंक आसानी से आएंगे।

संकल्प था, चार माह की पढ़ाई में मेरिट लाना
एसपी उमरिया ने खुद के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि पिता ने घर में वाहन लाने के लिए शर्त रखी थी। खुद से संकल्प किया और बचे हुए चार माह में ही मेरिट के लिए तैयारी शुरू कर दी। हर दिन खुद
को चुनौती देते थे और जीत लेते थे। इसके चलते बोर्ड परीक्षा में औसत छात्र होने के बाद भी ९० प्रतिशत अंक लाए।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए एसपी के टिप्स
- हर दिन सुबह का समय याद किए गए विषयों को दोहराने के लिए रखें।
- एग्जाम के एक दिन पहले जल्दी सोएं और पूरी नींद लें।
- कोशिश करें पूरा सलेबस करें। इससे कभी कभार आने वाले प्रश्न भी पूरे होंगे।
- एक पेपर खराब हुआ तो हताश न हों, अगले पेपर के लिए मेहनत करें।
- खुद से हर दिन ठाने कि इतना सब्जेक्ट पूरा करना है और आंकलन करें।