4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़ी पार्टी के नेता ने कहा जब तक है सांस तब तक लड़ूंगा लड़ाई

तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 23 Feb 2018, 5:32 PM IST

The leader of this big party said till the breath will fight till then

शहडोल- जन समस्याओं के समाधान के लिये तीसरे दिन भी विधायक रामपाल सिंह की क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। चार दिन के धरना प्रदर्शन के बाद भी हिरवार जलाशय निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के साथ ही पपौंध के आस पास के ग्रामीण अंचलो में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम न उठाए जाने पर विधायक ने भूख हड़ताल का निर्णय लिया था। जिसके बाद बुधवार से वह क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके साथ पपौंध व आस-पास के ग्रामीण भी धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि जन समस्या के समाधान के लिए वह यह लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई वह उस वक्त तक लड़ते रहेंगे जब तक उनकी सांस चल रही है।

गुमराह करने किया जा रहा है अनशन
ब्यौहारी विधायक के द्वारा किए जा रहे अनशन को भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राठौर ने महज दिखावा बताया है। राठौर ने कहा है कि जनता को गुमराह करने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा अनशन किया जा रहा है। जबकि हिरवार जलाशय के साथ ही विजय सोता में सोन नदी पर पुल निर्माण के लिये मुख्य मंत्री द्वारा पूर्ण में ही घोषणा की जा चुकी है। साथ ही इसके लिये राशि भी स्वीकृति हो चुकी है। श्री राठौर ने कहा है कि चार वर्ष तक क्षेत्र की जनता से दूरी बनाकर रहने वाले विधायक रामपाल सिंह चुनाव नजदीक आने पर जनता के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं। उनके द्वारा जनता के समस्यों का निराकरण आज तक नहीं किया गया।
-------------------------------

अवैध शराब पर कार्रवाई की मांग
बुढार- थाना बुढार क्षेत्र अंतर्गत सिंधी मार्केट के बुधवारी बाजार एवं वार्ड नंबर 15 में अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब का व्यवसाय खूब फल फूल रहा है। जिससे शराब दुकान के पास से महिलाओं और छात्राओं का गुजरना मुश्किल हो रहा है। शराबी कमेंट्स करते हैं। ऐसे में किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने अबैध श्राब का कारोवार करने वालो के खिसाफ कार्रवाई की मांग की है।