
रात में चुराया मोटर सायकल, सुबह घर पहुंच गई पुलिस
धनपुरी.अमलाई थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटर सायकल को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। चोरी के आरोप में रेलवे कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सबंध में पुलिस ने बताया है कि शनिवार को जीएम कालोनी निवासी फरियादी सीताराम सिंह पिता उदयनारायण सिंह की घर से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 18 एमए2924 अज्ञात चाोरो ने पार कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट अमलाई थाने में दर्ज कराई कराई गई थी। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी के सबंध में पतासाजी करने पर मुखविर से ज्ञात हुआ कि रेलवे कालोनी निवासी सुनील वर्मन अपने साथ के साथ पल्सर बाइक लेकर घूम रहा है।
जिसे पकड़कर पूछ-ताछ की गई तो आरोपियों ने मोटर सायकल चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस धरपकड़ में नगर निरीक्षक अरुण पाण्डेय, सूर्यप्रताप सिंहपरिहार,गिरीश शुक्ला, बालमुकुंद मिश्रा, राजेश शर्मा, विजय सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही।
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गांजा
रसमोहनी .जैतपुर में किए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान युवक की मोटर सायकल की डिक्की से गांजा पकड़ा गया है। बताया गया है कि पुलिस अभियान के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखविर से सूचना मिली कि मोटर सायकल से गाज़ा परिवहन हो रहा है। इसी बीच मोटर सायकल की चेंकिंग के दौरान डिक्की में 2 किलो 4 सौ ग्राम गाजा रखा हुआ था। पुलिस ने मोटर सायकल समेत अखेटपुर निवासी आरोपी रामाधर पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 117/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजीव उइके, आरपी वर्मा, सोमित पटेल और आरक्षक अमृतलाल की सराहनीय भूूमिका रही।
परशुराम जयन्ती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन
जयसिंहनगर .भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जयन्ती के अवसर पर ग्राम देवरा मे ब्राह्मण समाज के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमे देश के नामी कवि शिरकत कर रहे है। कार्यक्रम के आयोजक रामनिवास शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा । लोगो से अपील कि है कि आयोजन मे शिरकत कर कवि सम्मेलन का लाभ उठाए।