
शहडोल। विधानसभा चुुनाव 2018 के अंतर्गत जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के शपथ पत्र में भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी के हाथ में कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान ङ्क्षसह मार्को से कम राशि दर्शाइ गई है। भाजपा प्रत्याशी जय ङ्क्षसह मरावी के हाथों में मात्र 25 हजार रुपए नगद है तो कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान सिंह मार्को के हाथ में इसकी चौगुनी राशि एक लाख रुपए है। जय सिंह मरावी की पत्नी मानकुंवर के हाथों में पांच हजार नगद, पुत्र महेन्द्र के हाथों में 1500 रुपए और पुत्री भगवनिया के हाथों में मात्र पांच सौ रुपए दर्शाया गया है। इसके विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान सिंह की पत्नी के हाथों में पचास हजार रुपए नगद है। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी के पास पत्नी, पुत्र व पुत्री का नगद, बैंक बैलेन्स, वाहन सहित जेवरात सहित कुल चल संपत्ति की कीमत 42 लाख 11 हजार 593 रुपए दर्शाइ गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान ङ्क्षसह व उसकी पत्नी की नगद, बैंक बैलेन्स, वाहन सहित जेवरात सहित कुल चल संपत्ति की कीमत 14 लाख 25 हजार 425 रुपए दर्शाइ गई है। इसके अलावा जहां एक ओर कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान ङ्क्षसह की शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेन्ड्री है, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी दसवीं तक पढ़ेे हैं।
जय सिंह के पास है पशुधन व 315 बोर की बंदूख
शपथ पत्र में भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी के पास 315 बोर की एक लाइसेन्सी बंदूख है। जिसकी कीमत 45हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा आठ नग मवेशियों की कीमत 40 हजार दर्शाई गई है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान ङ्क्षसह मार्को के पास न तो बंदूख है और न ही पशुधन।
कांगे्रस प्रत्याशी की पांच वर्षों में हो गई इतनी संपत्ति
संपत्ति 2013 2018
नगदी दो लाख एक लाख
बैंक में 19144 7214
वाहन 3.50लाख 9.50लाख
ज्वैलरी 4.20लाख 3.16लाख
देनदारी 30हजार 42हजार
(आकड़े रुपए में)
भाजपा प्रत्याशी की पांच वर्षों में हो गई इतनी संपत्ति
संपत्ति 2013 2018
नगदी 8500 32 हजार
बैंक में 1291147 734093
वाहन 11.61लाख 17.52लाख
Óवैलरी 7.36लाख 7.67लाख
देनदारी निरंक 672260
(आकड़े रुपए में)