शहडोल

MP News: महिला डॉक्टर ने PM और CM से मांगी सुरक्षा, बोली मैं डरी हुई हूं…मेरे साथ कुछ भी हुआ तो…

MP News: मध्य प्रदेश में बंगाल की घटना का हवाला देकर महिला डॉक्टर ने प्रधानमंत्री, सीएम मोहन यादव समेत पुलिस अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार, बोली 'मेरी जान को खतरा'

2 min read
Sep 09, 2024

MP News: बंगाल में महिला डॉक्टर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है...कि अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक महिला डॉक्टर से प्रताड़ना का मामला सामने आ रहा है। ये महिला डॉक्टर इतनी डरी हुई है कि उसने अपनी सुरक्षा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव समेत जिले के कई सीनियर अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बता दें कि ये पूरा मामला एमपी का आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शहडोल जिले का है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में एक बांडेड डेंटिस्ट महिला ने सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है।

जानें क्या बोली पीड़िता…

मामले में पीड़िता ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन उन्हें प्रताड़ित करते हैं। वह अकेली महिला स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं, जो सिविल सर्जन से प्रताड़ित हों। बल्कि और भी ऐसी कई महिला स्वास्थ्यकर्मी उनकी प्रताड़ना की शिकार हैं। वीडियो के माध्यम से पीड़िता ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव से सिविल सर्जन को पद से हटाने और मामले की जांच की मांग की है।

सिविल सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि संभाग का सबसे बड़ा कुशा भाऊ जिला अस्पताल अक्सर विवादों में बना रहता है। यहां रेडियोग्राफर पूजा दिवान ने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अब बांडेड डेंटिस्ट महिला डॉक्टर का भी मदद की गुहार लगाता वीडियो सामने आ गया है। पीड़िता ने सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डा. जीएस परिहार उन्हें डरा-धमका कर प्रताड़ित करते हैं। सिविल सर्जन उन्हें कई तरह से प्रताड़ित करते हैं।

बोली- मैं बहुत डरी हुई हूं

पीड़िता का कहना है कि 'मैं बहुत डरी हुई हूं। अब इस बात का डर सता रहा है कि प्रभावशाली सिविल सर्जन के खिलाफ उन्होंने जो मोर्चा खोला है, उसका खामियाजा कहीं उन्हें किसी मामले में फंसा कर न उठाना पड़ जाए।' साथ ही पीड़िता ने खुद को जान का खतरा भी बताया है। पीड़िता का कहना है कि 'अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके लिए सिविल सर्जन जिम्मेदार होगा।'

ये भी पढ़ें:

    Published on:
    09 Sept 2024 09:28 am
    Also Read
    View All

    अगली खबर