शहडोल

आज से पटरी पर दौड़ेगी ये नई ट्रेन, जानिए मध्यप्रदेश के किस स्टेशन में कितने बजे पहुंचेगी?

दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस की सौगात, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 10:45 AM IST
New train to be run on track, know stoppage timing in MP stations

शहडोल- आज से एक नई ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से होगी, लेकिन ये अपने आखिरी स्टेशन तक जाने के लिए मध्यप्रदेश के कई स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी, जिसका फायदा शहडोल, अनुपपुर, उमरिया से चढऩे वाले यात्रियों को तो मिलेगा ही, साथ ही ये स्पेशल ट्रेन मध्यप्रदेश के कई और स्टेशनों में रुकते हुए जाएगी। जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।

जानिए इस नए ट्रेन के बारे में

रायपुर रेलवे स्टेशन से दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग नई ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस का शुभारंभ आज से हो रहा है। शुभारंभ के दिन ट्रेन रायपुर फिरोजपुर अन्तोदय एक्सप्रेस के रूप में 1 मई मंगलवार को ओपन टाइमिंग के अनुसार 11:30 बजे रायपुर से रवाना की जाएगी जो बिलासपुर , पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, सागर, दमोह, झांसी, दिल्ली सफदरगंज, रोहतक, जींद, जकाल, मनसा, भटिंडा, फरीदकोट होकर फिरोजपुर बुधवार शाम 18.00 बजे पहुंचेगी। दुर्ग ? फिरोजपुर दुर्ग अन्तोदय एक्सप्रेस सेवा पूरी तरह अनारक्षित यात्री ट्रेन है।

यात्रियों को उन्नत आरामदायक सफर की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इस ट्रेन की शुरूआत की गई है। रेलवे प्रबंधन के अनुसार ट्रेन में 16 सामान्य कोच व 2 जनरेटर कोच सहित 18 कोच रहेगें तथा अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण केवल साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी किये जाएंगे। इस ट्रेन में यात्रियों को विशेष आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस ट्रेन के लिए साधारण टिकट किराया अन्य ट्रेन के साधारण टिकट के मूल भाड़े की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होंगे।

यह होगी अंत्योदय ट्रेन की खासियत
अंत्योदय एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए एक्वा गार्ड, सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले, जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

शहडोल से जाने की समय सारणी
हर सप्ताह 22895 दुर्ग फिरोजपुर साप्ताहिक अन्तोदय एक्सप्रेस दुर्ग से 6 मई को दुर्ग से 7.10 बजे रवाना होकर रायपुर 7.45 बजे पहुंच कर 7.50 बजे रवाना होगी। 9.40 पर बिलासपुर पहुंचेगी 11.35 बजे पेंड्रा रोड, 12.15 बजे अनूपपुर, 13.04 बजे शहडोल, 14.03 बजे उमरिया, 15.30 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचेगी। इसके बाद दमोह, सागर, झांसी होते हुए 4.35 बजे दिल्ली सफदरगंज, 5.58 बजे रोहतक, 6.45 बजे जींद, 8.20 बजे जकाल, 8.53 बजे मनसा, 10.45 बजे भटिंडा, 12.15 बजे फरीदकोट, सोमवार को १ बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शहडोल से लौटने की सारणी
22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अन्तोदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई को रात १२.20 रवाना होगी। इसके बाद रोहतक, 7.45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14.20 बजे झांसी 18.13 बजे सागर, 19.13 बजे दमोह, 21.15 बजे कटनी मुड़वारा, 22.30 बजे उमरिया, 23.33 बजे शहडोल रात 12 बजकर 10 बजे अनूपपुर 12 .46 बजे पेंड्रा रोड, 3.20 बजे बिलासपुर 5.30 रायपुर बुधवार को 6.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

Published on: