
शहडोल - मंडला जिले के बिछिया थानांतर्गत नेशनल हाइवे 30 में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया, जहां आज दोपहर में एक ट्रक पहले पलट गया, और फिर देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई, लोग देखते ही रह गए और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते ट्रक को आग ने अपने आगोश में भी ले लिया।
ऐसे लगी आग
दरअसल नेशनल हाइवे 30 में सोमवार को दोपहर एक ट्रक अनकंट्रोल हो गया, और कंट्रोल ना हो पाने की वजह से पलट गया, पलटी खाने के बाद ट्रक में कुछ ही देर के बाद अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते जबतक की कोई कुछ समझ पाता, ट्रक में लगे आग ने अचानक ही विकराल रूप ले लिया। और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लग गया, आग का रूप कितना विकराल था इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद ही लगा सकते हैं।
बाल-बाल बचे लोग
ये अच्छी बात रही की इस एक्सीडेंट में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक जैसे ही पलटी खाया, उस ट्रक से उसका ड्राइवर और साथी तुरंत बाहर निकल गए थे, दोनों सुरक्षित हैं। जैसे ही ट्रक से ड्राइवर और उसका साथी बाहर निकले, ट्रक को आग ने अपने आगोश में ले लिया।
यहां जा रहा था ट्रक
बताया जा रहा है कि ट्रक मंडला से रायपुर की ओर सामान लोड करके जा रहा था। ट्रक में सामान भरा हुआ था। जिसके बाद वो हाइवे में ही अनियंत्रित हो गया, और पलटी पलटी खाने के बाद ट्रक में आग लग गई।
----------------------------
बस और ट्रक के बीच हाथ आने से महिला गंभीर
नैनपुर ञ्च पत्रिका. बस में सवार महिला का ट्रक के बीच में हाथ आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर में किया जा रहा है। बालाघाट की महिला रामवती पति अशोक भावरे उम्र 27 वर्ष उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गई जब वो बालाघाट से नैनपुर आ रही थी। नैनपुर में प्रवेश करते ही महिला ने लापरवाही की और खिड़की से हाथ निकाल लिया।
इस दौरान बाजू से एक ट्रक निकला और महिला का हाथ बस ओर ट्रक में फंस गया घटना के बाद जिसने भी महिला के चोटिल हाथ को देखा वह सकते में आ गया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई चंपा शंकर एम्बुलेन्स की मदद से प्राथमिक इलाज दिया गया व हॉस्पिटल नैनपुर में भर्ती कराया गया। उसके परिजनों ने महिला को उपचार को बालाघाट ले गए।
Published on:
30 Apr 2018 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
