शहडोल

अब पैसों की नही होगी काम, होगा ये काम

डीएमएफ से लगभग 2 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि का अनुमोदन

2 min read
Dec 28, 2017
Now the money will not work this work will be

शहडोल. जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में खनिज प्रतिष्ठान मद के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला चिकित्सालय शहडोल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण, आधुनिक मर्चुरी निर्माण, चिकित्सालय के नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए आवास निर्माण, टीबी अस्पताल की मरम्मत, जिला चिकित्सालय में लिफ्ट सिस्टम के विकास, धनपुरी चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, बुढ़ार चिकित्सालय में डे्रनेज सिस्टम में सुधार एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु खनिज प्रतिष्ठान मद से लगभग 2 करोड़ 71 लाख, 71 हजार रूपए के कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में डीएमएफ मद से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराया जाए। उदासीनता, लापरवाही और गुणवत्ताहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धनपुरी के पुराने चिकित्सा भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। साथ ही मलवे को सही स्थान पर व्यस्थित करने के भी निर्देश लोक निर्माण के अधिकारियों को दिए। प्रभारी मंत्री ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे आज ही जाकर धनपुरी में पुराने भवन को डिस्मेंटल करवाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहडोल जिले में खनिज प्रतिष्ठान मद से लगभग 544 निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। इन निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखी जाऐ। प्रभारी मंत्री ने बैठक में लोक निर्माण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर पालिका शहडोल एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में बड़ी संख्या में डीएमएफ के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए कहा।

........................
समस्याओं को लेकर 30 को होगा आंदोलन
धनपुरी. आम आदमी पार्टी के जिला अल्पसंख्यक संयोजक अब्दुल हबीब ने बताया कि केशवाही गांम पंचायत की समस्याओं को लेकर 30 दिसम्बर को आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी को ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन में बताया गया हे कि केशवाही पंचायत स्थित बूड़ा टोला में पिछले आठ माह से बिजली सप्लाई बंद है । जिससे आदिवासी बच्चे अपनी पढ़ाई से मरहूम हो रहे हैं। बूड़ा टोला से केशवाही जाने के लिए सीमेंट्रीकरण रोड का निर्माण और लाईट की व्यवस्था कराई जाए। गोवर्धन पाव, जुल्फकार अली, जवाहर, लखन, राज बहोर, काशी, सुरेन्द्र, लाला, भगवान दास, अंगद, मो. सकील, अर्जुन सिंह, कमलेश सिंह, आदर्श मिश्रा, ईदु, सेताब, नत्थूलाल, कमला, मकसूद, खुर्शीद, मदन, संतोष, देवी दीन, पप्पू आदि ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Published on:
28 Dec 2017 09:59 am
Also Read
View All