शहडोल

अब नहीं बचा वक्त, करनी होगी मन लगाकर पढ़ाई

फरवरी में हो जाएंगी कक्षा 9 वीं और 11 वीं कक्षाओं की परीक्षाएं

2 min read
Dec 22, 2017
Now yoh have no time do study The mind

शहडोल. कक्षा 9 वीं व 11 वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में ही संपन्न हो जाएंगी। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, प्राचार्य शासीय उमावि / हाई स्कूल व समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराते हुये शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र वर्ष 2017-18 के लिए कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11 वीं की स्थानीय परीक्षाओं हेतु समय सारणी भी जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि नये शिक्षा सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल से किया जाना है। जिसके चलते सभी परीक्षाएं फरवरी मार्च में ही संपन्न कराई जा रही है। इसी उद्देश्य से बोर्ड परीक्षा के पहले ही कक्षा 9 वीं व 11 वीं की परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है। जिससे कि बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
दोनों पालियों में होंगी परीक्षाएं
कक्षा 9 वीं व 11वीं की परीक्षाओं के लिये समय भी नियत कर दिया गया है। कक्षा 9 वीं की परीक्षा प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक तथा कक्षा 11 वी की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जायेगी। समस्त शालाओं हेतु मुद्रित परीक्षा प्रश्न पत्र शालावार जिला स्तर पर उपलब्ध करायें जायेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं 1 फरवरी से प्रारंभ हो जायेंगी। जिसमें कक्षा 11 वीं की परीक्षा 1 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 फरवरी तक चलेंगी जिसमें प्रायोगिक परीक्षा की तिथि भी शामिल है। वहीं कक्षा 9 वीं की परीक्षा 2 फरवरी से प्रारंभ होकर 21 फरवरी तक चलेंगी।
कक्षा 1 से 8 तक की भी होंगी परीक्षा
लोक शिक्षण संचालनालय ने जहां कक्षा 9 वीं व 11 वीं की परीक्षा फरवरी माह में संपन्न कराने के निर्देश जारी किये है। वहीं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा नये शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ करने को लेकर कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं फरवरी मार्च में संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। हालांकि परीक्षाएं कब से प्रारंभ होंगी इसके लिये अभी तक कोई निर्देश जारी नही किये गये हैं।

Published on:
22 Dec 2017 09:26 am
Also Read
View All