
शहडोल . जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक एन बलराम ने जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य से लगे सीमावर्ती चेक पोस्टों का निरीक्षण किया तथा चेक पोस्टों में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चेक पोस्टों की व्यवस्था के संबंध में समुचित जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
इसके साथ ही कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु मतदान 28 नवम्बर 2018 बुधवार को होगा। मतदान प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगा तथा सायं 5 बजे तक चलेगा। उन्होनें बताया कि जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित संख्या से ज्यादा अभ्यर्थी होने के कारण दो ईव्हीएम मशीनें लगाई जायेंगी। उन्होनें बताया कि शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये सेवारत् मतदाताओं के लिये पोस्टल बैलेट समुचित संख्या में आ चुके है तथा पोस्टल बैलेटों का वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधायें जैसे- रैम्प, रेलिंग, पेयजल, शौचालय तथा विद्युत व्यवस्था की जा चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आज कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थी। उन्होनें बताया कि स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जायेगा तथा मतदान के बाद ईव्हीएम पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखे जायेगें। उन्होनें बताया कि जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की ईव्हीएम मशीनों की सेकेण्ड रेण्डमाईजेशन किया जा चुका है तथा कमीशनिंग की कार्यवाही हो गई है।
राकेश खरे नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों में माइक्रो ऑबजर्वर नियुक्त किये गये है। नियुक्त माइक्रो ऑबजर्वर को ब्रीफिंग,प्रशिक्षण समन्वय हेतु राकेश खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मोनं 9893385336 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया
प्रेक्षक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया अवलोकन
विधानसभा निर्वाचन हेतु ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बीके देहुरी ने गुरुवार को कन्या महाविद्यालय शहडोल में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। प्रेक्षक द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज शहडोल में आयोजित ईव्हीएम की कमीशनिंग कार्य का भी अवलोकन किया गया।
प्रेक्षक ने लिया ईव्हीएम मशीनों का जायजा
. विधानसभा क्षेत्र 84-जयसिंहनगर के सामान्य प्रेक्षक सीपी गोटमारे ने गुरुवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज शहडोल में विधानसभा निर्वाचन हेतु उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम, बैलेट एवं व्हीव्ही पैट का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिये।
प्रेक्षक की उपस्थिति में जैतपुर विधानसभा की ईव्हीएम का हुआ रेण्डमाईजेशन
विधानसभा क्षेत्र 85-जैतपुर की ईव्हीएम का रेण्डमाईजेशन किया गया। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक राजीव अरूण ने ईव्हीएम की उपलब्धता एवं अन्य विविध जानकारियां ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, रिर्टिर्नंग ऑफीसर जैतपुर जीसी डेहरिया, रिटर्निंग ऑफीसर ब्यौहारी पीके.पाण्डेय सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।