
एक के बाद एक एक्सीडेंट, जानिए कहां-कहां हुई दुर्घटनाएं
शहडोल- जिले में एक के बाद एक दुर्घटानाओं की खबरें आ रही हैं। एक दुर्घटना हुई जिसमें बाइक सवाल को एक वाहन ने टक्कर मार दी, इसके अलावा भी दो घटनाएं हुईं जो ट्रक के अनबैलेंस होने की वजह से हुई हैं। इस घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं।
पहलीघटना सोगपुर थाने के आरटीओ कार्यालय के पास की है। जहां अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। तीनों ही बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। और गंभीर हालात में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल सभी लोग अनुपपुर के रहने वाले हैं।
दूसरीघटना ट्रक के पलटने की है। तेज रफ्तार ट्रक अनबैलेंस हो गई और पलट गई। इस घटना में भी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ये घटना सिंहपुर थाने की है। जहा ट्रक अनबैलेंस होकर पलट गया। घायलों के नाम राजू यादव जिनकी उम्र ४० साल है, जय कुमार यादव जिनकी उम्र ३५ साल है, और विजय यादव जिनकी उम्र २० साल है।
तीसरीघटना थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत पाली रोड की है। जहां एक ट्रक पेड़ से ही
टकरा गया, ट्रक की रफ्तार तेज थी। जिसकी वजह से वो अनबैलेंस हो गया और पेड़ से जा टकराया ।
---------------------------------------
आठ माह में बने 39 प्रकरण
शहडोल- विद्युत विभाग ने विगत आठ माह में 39 विद्युत चोरी के प्रकरण बनाकर १८ लाख रुपए राजस्व वसूला है। 1 अप्रेल 17 से अब तक विद्युत विभाग के सतर्कता दल द्वारा शहर में वार्ड-वार्ड घूमकर चेकिंग की। जहां ३९ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। चोरी की बिजली जला रहे उपभोक्ताओं से 18.02 लाख रूपए वसूले।
----------------------------------------
जलने से दो की मौत
शहडोल- जिले में अलग अलग जगहों में जलने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ब्यौहारी निवासी गोलई कोल (७०) आग से झुलस गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह प्रेमवती कोल निवासी सिंहपुर की आग से झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रहीहै।