सब्जी मंडी व गंज में थोक व फुटकर विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाईशहडोल. प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने नगर पालिका की टीम ने सब्जी मंडी गंज क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की 10 दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 22 […]
सब्जी मंडी व गंज में थोक व फुटकर विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई
शहडोल. प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने नगर पालिका की टीम ने सब्जी मंडी गंज क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की 10 दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 22 किलो 550 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलिथीन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों पर 2800 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने हिदायत दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसका उपयोग पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था के लिए हानिकारक है। अभियान के दौरान एसआई अनिल महोबिया, भूपेश कोहरे, संतोष लखेरा, दुर्गेश गुप्ता, आईसी टीम से गौरव एवं उनकी टीम तथा फायर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।