
शहडोल. नगरपालिका द्वारा लगभग लगभग 60 लाख रुपए से अधिक राशि खर्च कर नगर के गांधी स्टेडियम में लगभग 400 कुर्सियां लगाने और पवैलियन का कार्य कराया गया था, लेकिन इसके बाद कुर्सियों की क्वालिटी खराब और गुणवत्ताहीन होने के कारण अधिकांश कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं जिसे नपा ने निकलवा कर बाहर एक स्थान में रखा दिया। वहीं अब नपा में उक्त कराए गए निर्माण कार्य के दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि नपा से उक्त निर्माण कार्य की फाइल कब और कैसे गायब हो गई इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया गया है कि नपा द्वारा वर्ष 2016 में पवैलियन निर्माण और खिलाडियों के लिए एक अलग कमरे तथा लैट्रिन एवं बाथरूम बनाए जाने के लिए लगभग 60 लाख रुपए से अधिक की राशि जारी की गई थी, जिसमें नपा ने आधा अधूरा कार्य कराते हुए आनन फानन में निर्माण कार्य कराते हुए घटिया और गुणवत्ताहीन कुर्सी लगावा दी और कुर्सियां बारिश का दो मौषम भी नहीं बर्दास्त कर पाई और टूटी और क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हे निकालकर बाहर कर दिया।
अब दस्तावेज गायब-
इस मामले को लेकर नपा अमले की कार्यशौली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया गया है कि पुरानी परिषद द्वारा इंजिनियरों और ठेकेदार तथा सप्लायर की मिली भगत से शासकीय राशि का मिलकर बंदबांट किया गया है। इस मामले को लेकर नपा में गहमा गहमी मची हुई है। यह ऐसा यह ऐसा पहला मामला नहीं बल्कि इसके पहले भी नपा से पीआईसी कार्रवाई रजिस्टर गायब हो गया और उस मामले में अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, वहीं स्थिति अब पैवेलियन और कुर्सी लगाए जाने, बाक्स निर्माण लेट बाथ और अलग कमरा निर्माण कराने के मामले को लेकर बनी हुई है, जिसमें नपा के जवाबदारों ने मिलकर लगभग 60 लाख रुपए की राशि में मिली भगत करते हुए कार्य को अंजाम दिया। वहीं अब रिकार्ड गायब होने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।
पता कराते हैं रिकार्ड
पवैलियन निर्माण कार्य का मामला हमारे समय का नहीं है। हमने भी इस मामले की फाइल पता करने का प्रयास किया था, उस दौरान फाइल नहीं मिली थी, फाइल का पता किया जाएगा और अगर फाइल नहीं मिली तो जवाबदार कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अजय श्रीवास्तव
सीएमओ
नपा