शहडोल

मध्यप्रदेश में आज यहां आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी, यहां पढि़ए पूरी जानकारी

तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर चौकसी
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 10:29 AM IST
PM live- PM Narendra Modi is coming here today in MP

शहडोल- प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी आज मंडला के रामनगर में आने वाले हैं, जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी पहुंचने वाले हैं। मंडला जिले के रामनगर में प्रधानमंत्री
नरेंन्द्र मोदी आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसे लेकर इस पूरे आदिवासी अंचल में खासा उत्साह है। कार्यक्रम स्थल से लोगों से खचाखच भर रहा है, और प्रधानमंत्री के आते-आते और भीड़ जुटने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर यहां भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी यहां आदि उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी मंडला में सवा दो घंटे तक रहेंगे। इस दौरान पीएम प्रदेश के 8 पिछड़े जिलों के कलेक्टरों के साथ विशेष बैठक भी करेंगे। इस बैठक के दौरान इन जिलों में डेवलपमेंट के लिए योजना पर बात होगी।

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी करीब 11.15 बजे रवाना होकर तकरीबन 11.50 बजे मंडला हेलीपेड पहुंचेंगे, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 12 बजे रामनगर में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, मोदी दोपहर दो बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आजादी के बाद पहली बार...
प्रधानमंत्री के आने को लेकर इस आदिवासी बाहुल्य इलाके में उत्साह का माहौल इसलिए भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री इस आदिवासी बाहुल्य इलाके में आ रहा है, यहां प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी आदि उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मोदी दूसरी बार आ रहे मंडला
ऐसा नहीं है कि नरेंन्द्र मोदी पहली बार मंडला आ रहे हैं, इससे पहले जब वो प्रधानमंत्री नहीं थे तब वो चुनाव प्रचार के लिए इस आदिवासी बहुल इलाके में आ चुके हैं। और अब एक बार फिर से मंडला आ रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव प्रचार के लिए नहीं, बल्कि बतौर प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के मंडला दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की नजर है, मंडला से लेकर रामनगर तक पूरा छावनी में तब्दील हो चुका है, सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई चूक ना हो इसे लेकर पीएम के आने से कुछ दिन पहले ही यहां अधिकारी जुटे हुए हैं।

Published on: