शहडोल

मध्यप्रदेश में यहां जारी है झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

पढिए पूरी खबर....
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 5:53 PM IST
Rain and hail fall in here of Madhyapradesh

शहडोल- मौसम कब मूड बदल ले कुछ कहा नहीं जा सकता, पिछले कुछ दिन से लगातार मौसम का मूड बदल रहा है, कभी बादल छा जाते हैं, कभी तेज धूप हो जाती है, कभी तूफान आने लगती है। जिस तरह से मौसम का माहौल हर दिन बदल रहा था। उसे देखने के बाद तो यही लग रहा था कि बारिश होकर ही रहेगी, एक-दो दिन थोड़ी बहुत बारिश शहडोल के भी कुछ जगहों पर हुई। लेकिन आज अमरकंट में तो झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

दोपहर के बाद से ही मौसम का मूड बदल चुका है, अनुपपुर जिले के अमरकंटक में लगभग 3.30 बजे से ही बारिश शुरू है, बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाएं चलीं, और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे वहां का मौसम सुहाना हो गया है, अमरकंटक में मौजूद पर्यटक सुहाने मौसम का मजा ले रहे हैं। अभी भी अमरकंटक में बारिश जारी है।

अमरकंटक में गिरे ओले
जैसे ही बारिश की शुरुआत हुई, पहले चने के आकार के ओले गिरे, फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, उसके कुछ देर बाद बारिश के साथ ही बड़े आकार के ओले गिरने लगे, बारिश और ओला गिरने से मौसम वहां का सुहाना हो गया है। तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

अनुपपुर का मौसम
जिला मुख्यालय अनुपपुर का भी मौसम अब बदल गया है, बादल पहले से ही छाए हुए थे, अब बारिश शुरू हो चुकी है। अनुपपुर के आस-पास की जगहों में बारिश जारी है, हवाएं भी चल रही हैं। मौसम यहां का भी सुहाना हो गया है, दिनभर की तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

शहडोल का मौसम
अमरकंटक में ओले के साथ बारिश और अनुपपुर में बारिश की वजह से शहडोल जिले में भी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, ये हवाएं ठंडी चल रही हैं, हलांकि बादल और सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली चल रही है, लेकिन जो हवाएं चल रही हैं उसमें ठंडक बनी हुई है। जिसकी वजह से दिनभर की गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

Published on: