10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के विरोध में कांग्रेस शुरू करने जा रही है ये बड़ी यात्रा

कार्यक्रम प्रभारी ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 14 Apr 2018, 1:30 PM IST

Congress is going to launch this big journey against the government

शहडोल- मौजूदा साल चुनावी साल है, इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर सभी बड़ी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा तो बहुत पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है और अब
कांग्रेस भी अपनी तैयारियों को लेकर जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें न्याय यात्रा के कार्यक्रम प्रभारी राकेश रतन सिंह भी शामिल हुए।

कांग्रेस की न्याय यात्रा
भाजपा सरकार की दमनकारी नीति, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी न्याय यात्रा निकालेगी। न्याय यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी राकेश रतन सिंह ने शुक्रवार को शहडोल पहुंचकर कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्होने कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की, साथ ही सरकार के विरुद्ध आम जनता को जागृत करने की नसीहत भी दी।

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक लगभग 2 घंटे तक चली, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश रतन सिंह रहे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने की।

न्याय यात्रा का कार्यक्रम
कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने बताया कि न्याय यात्रा 18 अप्रैल को धनपुरी में होगी, इसके बाद शाम 6 बजे शहडोल में और इसके बाद 20 अप्रैल को जैतपुर में सुबह 11 बजे,
जयसिंहनगर में दोपहर 1 बजे और इसके बाद शाम 3 बजे ब्यौहारी में होगी। राकेश रतन सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव और विस नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल संबोधित करेंगे। इस दौरान ब्यौहारी विधायक रामपाल सिंह, अजय अवस्थी, आजाद बहादुर सिंह, अनुज मिश्रा, नपा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, प्रभात पांडेय, प्रमोद जैन पम्मू, सुशील जसवानी, मृत्युंजय सिंह, आइडी तिवारी, ललित कुमार, सुनील मिहानी, सुनीता सिंह परस्ते, सीमा सिंह, संध्या सिंह, पुर्णेन्द्र मिश्रा, ध्यान सिंह मार्को, ललन सिंह, सतपाल सिंह राजू, हरिमोहन तिवारी, फूल सिंह परस्ते
आदि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।