
शहडोल- जिले में आज पुलिस प्रशासन ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है, हर चौक चौराहे, गली-मोहल्ले पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है, जिससे कोई गड़बड़ ना हो, जिले और शहर की सीमाओं पर रात से ही वाहनों की सघन चेंकिंग जारी है। हर तरह की गाडिय़ों की चेङ्क्षकग की जा रही है, शहर के एंट्री गेट में भी चेकिंग जारी है। आने-जाने वाली गाडिय़ों पर पैनी नजर रखी जा रही है। लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए अफसर लगातार मूवमेंट करेंगे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है।
पुलिस इसलिए है चौकन्नी
आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती है, जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तरह से चौकन्नी है। जिससे सुरक्षा में कोई चूक ना हो, और कहीं का माहौल ना बिगड़े, पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। हर जगह पुलिस बल तैनात किए गए हंै, कलेक्टर और एसपी ने समन्वय कर अधिकारियों से चर्चा की और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पांच सैकड़ा से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अलग-अलग जगह ड्यूटी लगाई गई है।
रैली-जुलूस की अनुमति नहीं
आज भीमराव अंबेडकर जयंती है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा 144 का हवाला देते हुए किसी भी तरह की रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों की मानें तो अभी सिर्फ
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के चलते आमसभा और बैठक की अनुमति अलग-अलग संगठनों को दी गई है।
पुलिस की पैनी नजर
एसपी सुशांत सक्सेना के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 5 सौ से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए हंै। पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त करेंगी, इसके अलावा प्वाइंट टू प्वाइंट जानकारी दी जाएगी।
बस आमसभा, बैठक की अनुमति
कलेक्टर नरेश कुमार पाल ने कहा है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर आमसभा और बैठक की अनुमति दी है, लेकिन कोई भी संगठन जुलूस और रैलियां नहीं निकाल सकेगा, इसकी अनुमति किसी को नहीं दी गई है।
Published on:
14 Apr 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
