5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पकड़ा गया शातिर चोर, लाखों का सामान जब्त, जानिए क्यों करता था चोरी

गिरफ्त में आने के बाद हुए कई खुलासे

2 min read
Google source verification
Captured robber, millions of items seized, Crime news

पकड़ा गया शातिर चोर, लाखों का सामान जप्त, जानिए क्यों करता था चोरी
गिरफ्त में आने के बाद हुए कई खुलासे

अनुपपुर- गुनहगार कितना भी गुनाह कर ले, लेकिन कानून की गिरफ्त से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकता। जीआरपी और आर पी एफ की संयुक्त टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है। और पकड़ में आने के बाद उस शातिर चोर ने कई खुलासे भी किए हैं। शातिर चोर जीआरपी और आरपीएफ की गिरफ्त में तो आया ही है। साथ ही उसके पास से 1 लाख 50 हजार रुपए का माल भी जप्त हुआ है।

जब पकड़ में आया चोर
जीआरपी और आर पी एफ की संयुक्त टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई, जब कई चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर चोर राजेश कोचर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस को राजेश की तलाश काफी समय से थी।

चोर के कब्जे से सामान जप्त
शातिर चोर राजेश के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल भी जप्त किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस को राजेश की तलाश काफी समय से थी, इसके कब्जे से 10 मोबाइल 1 लेपटॉप एक सोने का मंगलसूत्र कई बैग कपड़े और लगभग 30 हजार रुपए के आर्टिफिशियल ज्वेलरी जप्त करने में सफलता मिली है।

इसलिए करता था चोरी
आरोपी की मानें तो वो अपनी गरीबी से तंग आकर चोरी करना शुरू किया था। लगभग 10 से 12 चोरियां किया था। अब वो कान पकड़ कर चोरी ना करने की बात कर रहा है।

इन ट्रेनों में करता था चोरी
आरोपी के मुताबिक वो ट्रेनों में चोरी करता था। जिसमें ज्यादातर भोपाल बिलासपुर और रीवा चिरमिरी ट्रेन में भी चोरी करता था। लगातार हो रही चोरियों से जीआरपी और आरपीएफ काफी परेशान हो रही थी। इस शातिर चोर के गिरफ्तारी से अब शायद चोरी की वारदातों में कुछ लगाम लगे।