1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठंडी हवाएं और बादलों की वजह से सुहाना हुआ मौसम, जानिए कब तक रहेगा ऐसे मौसम का हाल ?

पढि़ए बारिश की कितनी है संभावना ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 12 Apr 2018, 11:17 AM IST

Know weather report shahdol division

शहडोल- मौसम ने आखिर करवट बदल ही ली है, बेमौसम बरसात ने जहां किसानों को चिंता में डाल रखा है, तो फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है।

शहडोल का मौसम
शहडोल में मौसम का हाल पिछले कुछ दिनों से बेहाल ही है, कभी तेज धूप हो जाती है, तो कभी बादल आ जाते हैं, बीते बुधवार को तो पहले सुबह के वक्त थोड़ी बारिश हुई, और फिर दोपहर के वक्त थोड़ी बहुत बारिश हुई, पूरे दिन कभी धूप आ जाए तो कभी बादल छा जाएं, और आज भी कुछ वैसा ही मौसम है, सुबह से ही कभी धूप आ जा रही है, तो कभी बादल छा जा रहे हैं। इस बदलते मौसम की वजह से
किसान बेहद ही चिंता में हैं, आखिर करें तो करें क्या? क्योंकि इस बेमौसम बरसात से किसानों को फायदा तो कुछ नहीं होने वाला है। बल्कि नुकसान जरूर हो जाएगा।

शहडोल में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
- 12 अप्रैल मतलब आज तापमान 37/22, हवाएं 33 केएम/एच, बादल काले घने, और बारिश की संभावना 2 एमएम की
- 13 अप्रैल को तापमान 33/22, हवाएं 33 केएम/एच , बादल काले घने छाए रहने का अनुमान, 2 एमएम बारिश की संभावना
- 14 अप्रैल को तापमान 36/21, हवाएं 18 केएम/एच, बादल कुछ-कुछ छट जाएंगे मतलब आंशिक रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं है
- 15 अप्रैल को तापमान 36/23, हवाएं 15 के एम/एच, बादल आंशिक ही रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं है।
- 16 अप्रैल को तापमान 37/21, हवाएं 20 केएम/एच, बादल आंशिक ही रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं है।

अनुपपुर का मौसम
अनुपपुर में भी मौसम का हाल कुछ वैसा ही है, बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं, बादलों के साथ सूर्यदेव की लुका छुपी का खेल चल रहा है। बीती रात लगभग 3 बजे के करीब तूफान जैसा माहौल भी देखने को मिला, हलांकि अबतक यहां बारिश नहीं हुई है।

मंडला का मौसम
मंडला में भी बेमौसम बरसात हुई है, सुबह लगभग 9.15 बजे के करीब 15-20 मिनट अच्छी बारिश हुई है, बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लेकिन अब जरूर बारिश रुकी हुई है, आकाश में बादल छाए हुए हैं।