
फर्जी दस्तावेज दिखाकर दौड़ा रहा था बस
दस्तावेजों की जांच में हेरफेर उजागर, मामला दर्ज
शहडोल- परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते सड़कों में एक बस मालिक पुलिस और परिवहन विभाग को गुमराह करते हुए फर्जी दस्तावेज दिखाकर बस दौड़ा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच की तो हकीकत सामने आई। जांच के बाद पुलिस ने बस मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
सोहागपुर प्रभारी चिन्मय मिश्रा के अनुसार हाल ही में एक बस को यातायात पुलिस और सोहागपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था। बस का फिटनेस परमिट नहीं था। दस्तावेजों की जांच की गई तो हेरफेर का संदेह हुआ। पुलिस ने बस को जब्त करते हुए परिवहन विभाग से दस्तावेजों का मिलान कराया, जहां पर फर्जी दस्तावेज की कहानी सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी बस मालिक विष्णुकांत मिश्रा दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया था। इसी दस्तावेज को बस मालिक परिवहन विभाग और पुलिस को दिखाकर गुमराह करता रहा है। पुलिस ने बस मालिक सहित अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
---------------------------
बूचडख़ाने जाने से पहले तीन ट्रकों के साथ तस्करों को पकड़ा
जयसिंहनगर- थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मवेशियों भरे तीन ट्रक पकड़े है । जिसमे ८२ नग मवेशी भरे हुए थे। इन मवेशियों को सतना से कोतमा ले जाया जा रहा था। इसके आरोप में पांच तस्करो को गिरफतार किया गया है। जप्त किए गए ट्रको में क्रमांक यच18 जिए 2100, यच 18 जिए 2000, यूपी 70 एटी 4511 शामिल है।जिसके मालिक का नाम मोहम्मद शकील उर्फ बाबा बताया गया है।
इस सम्बंध में पुलिस ने बताया है कि रात 12 बजे के करीब मुखविर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रकों की तलाशी ली। जिसमे मवेशी भरे हुए थे। पुलिस ने तीनों ट्रको चालको से पूछ-ताछ के बाद तस्करो को गिरफतार कर लिया है। जिनके बयान दर्ज किए जा रहे है। पकड़े गए तस्कर लम्बे समय से पशु तस्करी में लिप्त थे। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।