28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजेक्शन लगाते ही मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

परिजनों ने लगाए गलत इंजेक्शन देने के आरोप, पेट दर्द से पीडि़त था मासूम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 12 Jun 2018, 1:05 PM IST

injection lagate hi masoom ki mout, parijanon ka hangama

इंजेक्शन लगाते ही मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शहडोल/बुढ़ार- बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक क्लीनिक में इंजेक्शन लगाते ही मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने काफी समय तक हंगामा करते हुए विरोध किया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

पुलिस के अनुसार छाता निवासी राजेन्द्र चौधरी ने 13 माह के बच्चे संजीत चौधरी को सोमवार को सुबह पेट दर्द की तकलीफ पर अस्पताल लेकर गया था। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने पर गर्ग क्लीनिक ले गया। जिसका उपचार डॉ जेएम गर्ग द्वारा करते हुए इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद घर पहुंचते ही मौत हो गई। मृतक के पिता राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन की वजह से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों के आरोप के बाद शहडोल लाकर डॉक्टरों के अलावा बुढ़ार निरीक्षक जीएस उइके, कोतवाली प्रभारी विकास सिंह, सोहागपुर प्रभारी चिन्मय मिश्रा की मौजूदगी में पीएम कराया गया।

अस्पताल में शाम को नहीं मिले थे डॉक्टर

पिता ने बताया कि रविवार को शाम 7 बजे मृतक के पेट में सूजन था। पहले डॉक्टर आशा जैन के यहां गया तो नहीं मिलीं बाद में सरकारी अस्पताल बुढ़ार गया तो वहां कोई डॉक्टर नही मिला। इसके बाद डॉ गर्ग क्लीनिक पहुंचा तो उन्होंने बच्चा को देखा और और दो इंजेक्शन लगाए और दवाईयां भी दीं। जिसके बाद घर पहुंचते ही मासूम की मौत हो गई।

आरोप निराधार हैं

डॉक्टर जेएम गर्ग ने कहा राजेन्द्र चौधरी मरीज को लेकर आए थे। सुबह देखा तो बच्चे को उल्टी के साथ पेट में दर्द था । पूर्व में किसी अन्य डॉक्टर की दवाई चल रही थी। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

बुढ़ाई टीआई जीएस उइके के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर पीएम कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।