29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर- आमने-सामने से दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:45 AM IST

big accident, two death, crime news shahdol

बड़ी खबर- आमने-सामने से दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

शहडोल- बड़ी खबर शहडोल जिले की ही है, जहां शहर से सटे सोहागपुर थाना के कोनी गांव में एक बड़ी एक्सीडेंट हो गया, ये एक्सीडेंट इतना भयानक था, कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई।

accident , two death, crime news shahdol" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/12/11sdl01-7_2942275-m.jpg">

ये है पूरी घटना

दरअसल दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, दोनों बाइकों के बीच ये भिड़ंत आमने-सामने से हुई है, हादसा इतना विभत्स था कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार शाम की बताई गई है। सोहागपुर पुलिस के अनुसार सोहन साहू निवासी करूआताल पेट्रोल डलाने के बाद शहडोल की ओर आ रहा था तभी सामने से आ रही बाइक से आमने सामने से टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक चालक सोहन के सिर और छाती में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक में सवार रेगरू बैगा जो सलैया का रहने वाला है, उसे भी गंभीर चोट आई थी, तुरंत आनन फानन में उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ समय में ही रेगरू की भी मौत हो गई।

बताया गया कि रेगरू कोनी तिराहा से छतवई की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से हादसा हुआ है। दूसरी बाइक में सवार एक अन्य युवक को भी सामान्य चोट आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

------------------


24 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

शहडोल- शहर से सटे घुनघुटी में 24 साल पहले एक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आरोपी पिछले काफी समय से फरार था, जिसे कोतवाली पुलिस ने दबोचा है। एएसआई राकेश सिंह बागरी ने बताया कि 24 साल पहले 1994 में सिटी कोतवाली अंतर्गत घुनघुटी में एक हादसा हुआ था।

जिसमें ट्रक चालक राजकुमार उर्फ बबलू एक्सीडेंट के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना पता बदल लिया था और पुलिस पुराने ठीहे पर ही ढूंढती रही। इस तरह आरोपी लंबे समय से चकमा देकर फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफतार किया है। इस कार्रवाई में दीपक कुशवाहा, दीपक रावत, शिवकरण यादव और हरेन्द्र की भूमिका थी।