29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर- भाजपा नेता के साथ आधी रात में मारपीट, आरोपियों के चंगुल से भाग कर बचाई जान

पढि़ए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:36 PM IST

bjp leader ke sath adhi raat men marpeet

बड़ी खबर- भाजपा नेता के साथ आधी रात में मारपीट, आरोपियों के चंगुल से भाग कर बचाई जान

शहडोल- बीजेपी नेता और भाजपा पार्षद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां भाजपा पार्षद ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ आधी रात में मारपीट की गई, किसी तरह से वो आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचा सका है।

भाजपा पार्षद ने दर्ज कराई रिपोर्ट

भाजपा पार्षद अनुराग शुक्ला ने अपने साथ हुए मारपीट की पूरी घटना का रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जहां पीडि़त भाजपा पार्षद अनुराग शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वो वार्ड नंबर-16 बड़ी भीट पटेल नगर शहडोल का रहने वाला है।

अनुराग शुक्ला के मुताबिक वो रात में अपने घर में सो रहा था उसी समय रात को करीब 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच उसके घर की घंटी किसी ने बजाई वो बाहर जाकर जब दरवाजा खोला तो लकी उर्फ देवेंन्द्र शुक्ला ने कहा कि थोड़ा काम है, आओ चलो तो उसने पूछा क्या काम है बोलो, फिर वो उनके साथ घर से करीब 400 मीटर दूर बड़ी भीट तालाब के पास तक गया, वहां पर लकी उर्फ देवेंन्द्र शुक्ला ने उसे गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। और बोला कि तू भाजपा नेता बड़ा पार्षद बना है हमें एक लाख रुपए दे और जहां बोलें वहां साइन कर, तब उसने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि हूं, मैं अवैध रूप काम नहीं करूंगा तब उन्होंने कहा कि आज तेरी आखिरी रात है, कहकर लकी उर्फ देवेंन्द्र शुक्ला ने हाथ में रखे लोहे की किसी चीज से मारपीट की, जिससे उनके शरीर में काफी चोट आई है इसके बाद उसके साथी भी उनके साथ मारपीट करने लगे, उसके साथी तेजा, शालू, और महेंन्द्र भी बोलने लगे कि बड़ा नेता है मारो इसे, और वो लोग भी उसे लाठी से मारने पीटने लगे। जिससे वो पूरी तरह से घायल हो गया है।

अनुराग शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आगे कहा कि वो किसी तरह उनके चंगुल से भागने में कामयाब हुआ, और बड़ी भीट के पास आकर छुप गया, और अपने साथियों को फोन लगाकर वहां बुलाया, जिसके बाद उनके साथी नीलेंन्द्र शंकर शुक्ला और बिपिन मिश्रा आए, और उन्हें अस्पताल लेकर गए, जिसके बाद वो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।