शहडोल

शहडोल आने वाले हैं मुख्यमंत्री

किस दिन और किस काम से आ रहे मुख्यमंत्री, साथ में पढि़ए कई और खबर...

2 min read
Oct 29, 2017
 MP CM, Shivraj Singh Chauhan, Shivraj Singh Chauhan Latest News, CM Shivraj Singh Chauhan
MP CM, Shivraj Singh Chauhan, Shivraj Singh Chauhan Latest News, CM Shivraj Singh Chauhan

शहडोल आएंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान
शहडोल - प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवम्बर को जिले के ब्यौहारी विकास खण्ड में विकास यात्रा में शामिल होंगें। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा शासकीय कार्यालयों, छात्रावासों, राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करेंगें। मुख्मयंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगें तथा विभिन्न विभागोंं द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी
करेंगें। कलेक्टर ने सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
------------------------------------------------

30 को प्रभारी का आगमन
शहडोल- जिला कांग्रेस कमेटी से नेता प्रमोद जैन व सुनील मिहानी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रभारी दीपक बाबरिया ३० को शहडोल आएंगे। दोपहर ३ बजे जिला कांग्रेस भवन में बैठक होगी। संगठन पर चर्चा करेगें
-----------------------------------

सहायक शिक्षक निलंबित
शहडोल- पाली कन्या हायरसेकंडरी स्कूल में पदस्थ विज्ञान विषय के सहायक शिक्षक राधेश्याम शर्मा को संभागीय उपायुक्त जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास जगदीश सरवटे द्वारा झूठी शिकायतें करने, अनुशासनहीनता बरतने, शासकीय अभिलेख फाडऩे के कारण निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सहायक शर्मा का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनीबारी जिला-अनूपपुर निश्चित किया गया है।
----------------------------------

सहायक सचिवों को दें निश्चित वेतनमान
शहडोल - ग्राम रोजगार सहायक / सहायक सचिव कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देने के बाद संघ द्वारा रैली निकाली गई। यह रैली जयस्तंभ से प्रारंभ होकर राजेन्द्र टॉकीज चौक होते हुए वापस जयस्तंभ से संभागायुक्त कार्यालय पहुंची। जहां रोजगार सहायक / सहायक पंचायत सचिव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि वर्तमान में पदस्थ समस्त सहायक सचिवों को एक निश्चित वेतनमान देकर सेवा शर्तों का निर्धारण कर पंचायत सचिव की भांति जिला सवर्ग में विलय किए जाने हेतु संगठन की कार्यवाही प्रस्तावित है। वर्तमान मानदेय को निश्चित वेतनमान में परिवर्तित किया जाए।
-------------------------------------

बेरोजगारों को संस्था ने दिया प्रशिक्षण
शहडोल - संस्था प्रेरणा फाऊंडेशन द्वारा घरौला मुहल्ले में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गरीब बेरोजगार युवक-युवतियों एवं महिलाओं को बॉल पेन, कपूर, रूई बनाने की तकनीक के बारे में बताया गया। संस्था सचिव मधुश्री राय, नीरज शुक्ला, लक्ष्मी राव, महेश कुशवाहा, ब्रजेश गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Published on:
29 Oct 2017 12:44 pm