शहडोल

मध्यप्रदेश में है स्वर्ग की सीढ़ी, क्या आपने देखा है इस अद्भुत सीढ़ी को ?

नहीं देखा तो यहां पढि़ए इसके बारे में...
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 1:16 PM IST
Staircase of heaven in Madhya Pradesh

शहडोल- मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर के पास एक जगह है जिसे चौगान की मढिय़ा के नाम से जाना जाता है, गोंड आदिवासियों के लिए ये एक बड़े तीर्थ स्थल की तरह है। और इस जगह को लेकर यहां के गोंड आदिवासियों में एक अलग ही श्रृद्धा है। कहा जाता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, किसी की मन्नत अधूरी नहीं रहती, जो भी यहां आता है खाली हाथ नहीं जाता है। इसीलिए इस जगह पर मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग जगह से लोग आते हैं।

यहां है स्वर्ग की सीढ़ी
रामनगर के पास चौैगान की मढिय़ा है, और यहीं प्राचीनकाल की सीढ़ी है, जिसे स्वर्ग की सीढ़ी के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, इसीलिए लोग इस स्वर्ग की सीढ़ी को देखने जरूर आते हैं।

25 फीट लंबी है ये सीढ़ी
मंडला जिले के रामनगर के पास स्थित इस चौगान की मढिय़ा में स्वर्ग की सीढ़ी है, जिसकी लंबाई लगभग 25 फीट है, ऐसी मान्यता है कि इस चमत्कारी सीढ़ी का सीधा कनेक्शन स्वर्ग से है, इसीलिए यहां वैसे तो हर सीजन में लोगों का आना जाना लगा रहता है, पूजा पाठ होते रहते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान तो यहां विशेष पूजा होती है और श्रृद्धालुओं की काफी भीड़ भी होती है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के कई जगहों से आदिवासी श्रृद्धालु यहां आते हैं।

मन्नत पूरी होने के बाद भी आते हैं लोग
कहा जाता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, और जब मांगी गई मन्नत पूरी हो जाती है, तो श्रृद्धालु, भक्तगण यहां दूर-दूर से आते हैं, और चैत्र नवरात्रि के दौरान जवारे बोते हैं।

इस खास परिधान का विशेष महत्व
यहां जब भी जवारे का विसर्जन किया जाता है तो सफेद परिधान में ही किया जाता है, कोई भी हो, चाहे वो सुहागन महिलाएं ही क्यों ना हों, स्त्री, पुरुष कोई भी हो, सफेद कपड़े ही पहनकर जवारे का विसर्जन करने के लिए शामिल होते हैं। यहां सफेद कलर के कपड़े का विशेष महत्व है, चौगान की मढिय़ा के उपासक हमेशा सफेद पोशाक ही धारण करते हैं, यहां तक की नई नवेली दुल्हन भी अपने बाबुल के घर से विदा होकर जब पिया के घर जाती है तो सफेद जोड़े में ही विदा होती है।

इसलिए है सफेद परिधान का महत्व
सफेद कपड़े पहनने को लेकर इस समाज के मुखिया बताते हैं कि सफेद रंग शांत और उन्नति का प्रतीक है, इसलिए यहां सफेद पोशाक का विशेष महत्व है।

Updated on:
27 Apr 2018, 1:16 PM IST
Published on: