11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार कार्ड है या शादी कार्ड, देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे आप

अलग अंदाज में बना है ये कार्ड, इस कार्ड में है कई खासियत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 26 Apr 2018, 6:16 PM IST

Aadhar card or wedding card, Confuse will see you

शहडोल- शादी का सीजन चल रहा है, जहां देखो वहां शादियां हो रही है, हर कोई अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करता है, कोई अपनी बारात ही अनोखे अंदाज में निकालता है, कोई कार्ड ही अलग अंदाज में छपवाता है, कोई शादी की थीम में बदलाव करता है। जिस भी व्यक्ति से जो बनता है वो अपनी शादी के लिए स्पेशल करने की कोशिश करता है।

शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय

डिंडोरी जिले के शहपुरा विधानसभा से पूर्व विधायक और वर्तमान में जिला पंचायत के सदस्य डॉ. सी एस भवेदी के पुत्र के विवाह के लिए छपवाई गई आमंत्रण पत्रिका इनदिनों चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। डॉ भवेदी सत्तापक्ष से ताल्लुक रखते हैं और विवाह आमंत्रण पत्रिका आधार कार्ड की थीम पर बनायी गई है।

शादी का ये कार्ड अपने आप में खास है, अबतक का सबसे अलग कार्ड है, जो भी इसे देखता है कन्फ्यूज हो जाता है, लेकिन जब उसे ध्यान लगाकर पढ़ता है और उस कार्ड की खासियत को देखता है तो देखता ही रह जाता है, क्योंकि सबसे अलग अंदाज का शादी का कार्ड जो छपा है।

अनोखे कार्ड में शासन के योजनाओं का भी उल्लेख

इस अनोखे कार्ड की कई खासियत है जिसे भी यह आमंत्रण पहुंचता है, पहले वह यही समझता है कि आधार कार्ड घर पहुंचा है, लेकिन पत्रिका देखने के बाद यह विवाह का आमंत्रण निकलता है। इतना ही नहीं विवाह के आमंत्रण पत्रिका में शासन की योजनाओं का भी उल्लेख कर उन्होंने अनूठा उदाहरण पेश किया है। मध्यप्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढाओ, बेटी बचाओ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के स्लोगन व मोनो के साथ ही अपने घर के मांगलिक आयोजन में भी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया है।

डॉ. भवेदी जहां भी यह कार्ड लेकर आमंत्रण देने पहुंच रहे हैं उन्हें वहां इस कार्य के लिए सराहना मिल रही है। इस संबंध में डिंडोरी पहुंचे डॉ. भवेदी ने बताया कि विवाह के आयोजन में कार्ड के माध्यम से समाज को एक संदेश देने का कार्य किया गया है कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में सभी भागीदार बनें।

डॉ भवेदी पेशे से चिकित्सक हैं और वातावरण में गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों से भी भलीभांति वाकिफ हैं। रोजाना गंदगी की वजह से पीडि़त मरीज उनके पास आते हैं उन्होंने आमंत्रण पत्र पर स्वच्छ भारत मिशन के लिये भी प्रचार प्रसार किया है। पत्रिका के माध्यम से समाज को एक संदेश देने का कार्य किया गया है।