शहडोल

शादी की चल रही थी चर्चा, तभी उसने चला दी गोली, मच गया हड़कंप

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Feb 01, 2018
The marriage was going on in the discussion, he did the firing

शहडोल- देर रात की बात है, शादी की चर्चा चल रही थी, तभी लड़की के बुआ के लड़के ने गुनाह को अंजाम दिया। और गोली चला दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामला शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत छोटी अमलाई धनपुरी नंबर-3 का है। जहां एक युवक ने अपनी रिश्ते की बहन के विवाह और दूल्हे से खफा होने के बाद परिजनों को डराने के इरादे से अपने मित्र लालू के साथ गोली चला दी। गोली लालू नाम के युवक ने चलाई। हलांकि इस घटना के बाद गोली किसी को भी नहीं लगी। लेकिन गोली चलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। ये घटना बीती रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है।

जब मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी अरुण पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी लेनी शुरू कर दी अमलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

...तो ये है घटना की वजह
इस पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इसी बस्ती का रहने वाला एक युवक जो आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहा है। उसका प्रेम प्रसंग कुछ साल से आरोपी युवक की बुआ की लड़की के साथ चल रहा था। माना जा रहा है इस प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। लेकिन दोनों की शादी के बीच में अलग-अलग जाति का होना मुख्य कारण माना जा रहा था। और फिर काफी सोच विचार के बाद दोनों ही परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे। लेकिन लड़की के परिजन इस इस मामले में शहडोल से रजिस्टर्ड शादी करवाना चाहते थे। इसी विषय पर लड़के के घर में दोनों पक्षों के परिजन चर्चा कर रहे थी। इसी दौरान लड़की की बुआ के लड़के से किसी बात को लेकर दूल्हे से विवाद हो गया। और लड़की का भाई तुरंत वहां से निकलकर अपने दोस्त लालू के साथ वापस आया और फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद दोनों ही वहां से फरार हो गए।

Published on:
01 Feb 2018 12:23 pm