शहडोल

इस क्षेत्र के विधायक ने पानी के लिये शुरु किया अनशन

प्रशासन को लिखा था पत्र फिर भी नहीं दिया ध्यान

2 min read
Feb 17, 2018
The MLA of this area started the water for the fast
The MLA of this area started the water for the fast

शहडोल. विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी की उप तहसील पपौंध अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलो में व्याप्त जल संकट को लेकर क्षेत्रीय विधायक राम पाल सिंह शुक्रवार से धरने पर बैठ गये हैं। विधायक रामपाल सिंह निपनिया पपौंध तिराहे पर धरने पर बैठे हुये है। श्री सिंह का आरोप है कि उनके द्वारा ग्रामीण अंचलो में व्याप्त जल संकट को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा था इसके बाद भी इस समस्या के समाधान के लिये प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाये गए। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जिस ओर प्रशासन का ध्यान नही जा रहा है। जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक के साथ वाण सागर परियोजना से विस्थापित लोग व आस-पास के क्षेत्रीय लोग भी धरने पर बैठे हैं।
नल-जल योजना बंद
ब्यौहारी विधायक रामपाल सिंह का आरोप है कि ब्यौहारी तहसील की उप तहसील पपौंध अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलो में जल सप्लाई के लिये प्रारंभ की गई नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं। हैण्डपंप बिगड़े पड़े हुये हे। जिसके चलते ग्रामीणों को अभी से जल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या से निदान दिलाने के लिये अभी तक न तो कोई कार्य योजना बनाई गई है और न ही कोई पहल की गई है।
क्या हैं मांगें
1. नल जल योजनाएं प्रारंभ की जाएं व हैण्डपंप में सुधार कार्य कराया जाए।
2. पपौंध क्षेत्र के ग्रामों में वाणसागर परियोजना के पानी से सिंचाई के लिये ७५० हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।
3. हिरवार जलाशय से कृषकों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नहर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।
4. ब्यौहारी से कटनी पहुंच मार्ग निर्माण के लिये वाणसागर जल भराव क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।
5. पपौंध उप तहसील के विभिन्न ग्रामो में रह रहे परिवारों का सर्वे कराकर गरीब परिवारों का गरीबी रेखा में नाम जोड़कर सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
6. शासन प्राप्त भूखण्डो में विस्थापति परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। रोजगार उपलब्ध न होने के कारण इन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। इसके लिये उन्हे रोजगार उपलब्ध कराने के लिये पपौंध क्षेत्र में उद्योग स्थापित किए जाएं। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Published on:
17 Feb 2018 09:14 am