शहडोल

सुविधाघर के दरवाजे टूटे, दलदल में तब्दील है पूरा मैदान, गिरने से महिला का हाथ टूटा

बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सुबह-शाम पहुंचते हैं गांधी स्टेडियम, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान

2 min read
Oct 07, 2025

बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सुबह-शाम पहुंचते हैं गांधी स्टेडियम, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान
शहडोल. नगर का इकलौता स्टेडियम अव्यवस्था का शिकार है। सुबह से लेकर शाम तक खिलाडिय़ों, बुजुर्गों व युवाओं का आना जाना लगा रहता है। खेल कूद के साथ ही बुजुर्ग यहां प्रतिदिन टहलने के साथ ही योगाभ्यास सहित अन्य गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। इनके लिए खेल मैदान में कोई भी सुविधा नहीं है। पूरा मैदान दलदल में तब्दील है। सुविधाघर पूरी तरह से बदहाल है। यहां तक कि पीने के लिए शुद्ध पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मैदान में चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास उग आई है। कीचड़ व दल-दल के चलते खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। दो दिन पहले फिसलकर गिरने से एक महिला का हाथ टूट गया। बच्चों के मनोरंजन के सारे साधन भी जीर्ण शीर्ण हो चुके हैं। देखरेख व मरम्मत के अभाव में पूरा स्टेडियम बदहाल होता जा रहा है।

व्यापारी संघ ने उठाया था सुविधाघर का मुद्दा

बदहाल सुविधाघर को लेकर हाल में जिला व्यापारी संघ ने मुद्दा उठाया था। जिला व्यापारी संघ ने आरोप लगाया था कि नपा नगर के इकलौते स्टेडियम में समुचित व्यवस्था नहीं बना पा रही है। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिदिन पहुंचते हैं। स्टेडियम में बना सुविधाघर पूरी तरह से बदहाल है। इसकी मरम्मत व साफ सफाई को लेकर नगर पालिका गंभीर नहीं है।

पूरे मैदान में जलभराव, टै्रक में दलदल

मैदान के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इससे खिलाडिय़ों को अभ्यास करने में काफी समस्या होती है। वहीं मैदान के चारों तरफ बनाया गया रनिंग ट्रैक दलदल में तब्दील हो गया है। पूरे मैदान में बड़ी-बड़ी घांस उग आने की वजह से मार्निंग व इवनिंग वॉक करने वालों को डर बना रहता है। छोटे-छोटे बच्चे जो यहां मनोरंजन व खेलने के लिए आते थे, अब वह भी यहां आने से कतराने लगे हैं।

टूटे पड़े दरवाजे, गंदगी का आलम

गांधी स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए बनाया गया सुविधाघर पूरी तरह से बदहाल है। स्थिति यह है कि मुख्य द्वार का कांच टूटा हुआ है। सुविधाघर के दरवाजे टूटे पड़े हुए हैं। चारो तरफ गंदगी का आलम है। समुचित सफाई न होने की वजह से बदबू के चलते यहां सांस लेना भी दूभर होता है। सुबह शाम यहां अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाडिय़ों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मैं आज भी स्टेडियम गई थी, लगातार बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मंैने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जो भी आवश्यक कार्य हैं वह तत्काल प्रारंभ कराएं।
मनीषा सिंह, विधायक जयसिंहनगर

नगर के इकलौते गांधी स्टेडियम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचते हैं। नगर पालिका की अनदेखी के चलते सुविघाघर पूरी तरह से बदहाल है। दरवाजे टूटे हुए हैं। समुचित सफाई का भी अभाव है।
लक्ष्मण गुप्ता, अध्यक्ष जिला व्यापारी संघ शहडोल

नगर के इकलौते गांधी स्टेडियम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचते हैं। नगर पालिका की अनदेखी के चलते सुविघाघर पूरी तरह से बदहाल है। दरवाजे टूटे हुए हैं। समुचित सफाई का भी अभाव है।
लक्ष्मण गुप्ता, अध्यक्ष जिला व्यापारी संघ शहडोल

एसओआर रिवाइज होने की वजह से नई स्वीकृति मिलने में समस्या हो रही है। सुविधाघर की सफाई व मेंटेनेंस का कार्य जल्द ही प्रारंभ कराएंगे। अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
अक्षत बुंदेला, सीएमओ नगरपालिका शहडोल

Published on:
07 Oct 2025 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर