पोषण स्मार्ट विलेज में कृषि वैज्ञानिकों ने दिया प्रशिक्षण
शहडोल. कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मृगेन्द सिंह के मार्गदर्शन में गृह वैज्ञानिक अल्पना शर्मा द्वारा बुढ़ार के चयनित पोषण स्मार्ट विलेज बिछिया में प्रशिक्षण दिया गया। जहां आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रशिक्षण ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया। अल्पना शर्मा ने महिलाओं से घर की बाड़ी जमीन पर वैज्ञानिक क्यारीबद्ध तरीके से पोषण गृह वाटिका लगााने का आग्रह किया। जिससे साल भर पूरेे परिवार के लिए पौष्टिक सब्जियॉ फल प्राप्त किया जा सके। जिससे संपूर्ण परिवार की न्यूट्रीशीनल सीक्यूरीटी प्राप्त की जा सके। पोषण गृहवाटिका में मुन्गा, पपीता, नींबू, अमरूद एवं मीठे नीम के फायदे से अवगत कराया गया और स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर वितरित भोजन में इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पोषण गृहवाटिका में पत्तेदार जड़ वाली फल्ली वाली सब्जियों की भूमिका बताई गई। साथ ही महिलाओं को धनिया, पालक, लाल भाजी, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, बैगन, आदि का बीज वितरित किया गया।
...............................................
भाजयुमो ने मदरसे में किया फल वितरण
धनपुरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल धनपुरी के अध्यक्ष हेमंत सोनी के नेतृत्व में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर फल वितरण किया गया। युमो के द्वारा मदरसे में छोटे-छोटे बच्चों को फ ल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश रजक, अल्प संख्यक मोर्चा, जिला महामंत्री सहजाद खान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. फ रियाद, अल्प संख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मानु कुरैशी मौजूद रहे। इस अवसर पर युमो के मण्डल अध्यक्ष हेमंत सोनी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लए एक बड़ा दिन है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस है और देश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।